pub-1657030687483830

एयरपोर्ट पर दंपति के बैग से जब्त की गई 45 हैंड गन, पहले भी कर चुके हैं 25 गन्स की तस्करी

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

दिल्ली

सीमा शुल्क विभाग ने यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर दो यात्रियों (दोनों भारतीय नागरिक) के पास से 45 हैंड गन जब्त की हैं. एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी. 11 जुलाई को हो ची मिन्ह (वियतनाम) से अपनी नवजात बेटी के साथ यहां पहुंचे जगजीत सिंह और उनकी पत्नी जसविंदर कौर से बंदूकें जब्त की गईं.

अधिकारी ने कहा कि “यात्रियों को सीमा शुल्क अधिकारियों ने उस समय रोका जब वे आगमन हॉल के ग्रीन चैनल को पार कर पूर्वी गेट के पास पहुंच रहे थे”. अधिकारी ने कहा, “जगजीत सिंह दो ट्रॉली बैग ले जा रहा था, जिसे उसके बड़े भाई मंजीत सिंह ने उसे हवाई अड्डे से बाहर निकलने के लिए सौंप दिया था, जो लगभग उसी समय पेरिस से आया था और जिस दिन जगजीत और जसविंदर वियतनाम से पहुंचे थे. हालांकि मंजीत सिंह एयरपोर्ट से बच निकलने में कामयाब रहा”.

उन्होंने कहा कि जसविंदर कौर भी योजना का एक सक्रिय हिस्सा थीं और उन्होंने 45 हैंड गन वाले दोनों ट्रॉली बैगों के टैग को हटाने और खत्म करने में मदद की. अधिकारी ने कहा, “दोनों आरोपी यात्रियों ने तुर्की से 25 अलग-अलग गन की तस्करी में अपनी पिछली संलिप्तता स्वीकार की है”. बरामद बंदूकों के साथ दो ट्रॉली बैगों को जब्त कर लिया गया और यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया.

Posted on

July 14, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top