रैनखोल जांजगीर चांपा

छत्तीसगढ़ रैनखोल जांजगीर चांपा _ प्रदेश भर में बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए शासन प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। ग्रामीण स्तर में बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए तरह _ तरह से प्रयास किए जा रहे हैं। छोटे-छोटे गांव कस्बों में भी बच्चों की अच्छी शिक्षा दीक्षा के लिए स्कूल खोले गए हैं। लेकिन अधिकांश स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की मनमानी से बच्चे शिक्षा से वंचित रहे हैं।
*कलेक्टर द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला रैनखोल स्कूल को गोद ग्राम लिया गया था

ताजा मामला विकासखंड शक्ति अंतर्गत ग्राम पंचायत रैनखोल संकुल केंद्र बरपालीकॅला का है, यहां पदस्थ प्रधान पाठक संतोष सिदार , एवं सहायक शिक्षक कलेश्वर सिदार, अपने कर्तव्य में लगातार अनुपस्थित रहते हैं महीने में सिर्फ दो-तीन दिन स्कूल आते हैं बाकी दिन नदारद रहते हैं शिक्षक के द्वारा इतनी बड़े लापरवाही हो रहे हैं आपको बता दें कि प्राइमरी स्कूल के बच्चे अपना स्वयं का नाम लिखना नहीं आता इस तरह अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाह शिक्षक की मनमानी ने जहां एक ओर शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने शासन प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं तमाम प्रयासों पर पलीता लगा दिया है वही बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय हो रहा है।
संभाग ब्यूरो चीफ अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट





