
मनोरंजन
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा’ जबरदस्त हिट हुई थी। अब इस फिल्म की सीक्वल के लिए दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ‘पुष्पा 2’ टाॅलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखा जा सकता है। फिल्म की शूटिंग के शुरू होने से पहले ही फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थी कि पुष्पा की सीक्वल को यश की केजीएफ 2 के बराबर ही लार्ज स्केल पर बनाया जाएगा। इस फिल्म को बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए फिल्म का बजट भी बढ़ा दिया गया है। पहले पार्ट के मुकाबले फिल्म का बजट दोगुना कर दिया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन ने भी अपनी फीस में इजाफा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म के लिए 90 करोड़ रूपए की मांग की है।
डायरेक्टर ने भी बढ़ाई अपनी फीस
मीडिया को मिली जानकारी की माने तो पुष्पा के पहले पार्ट में मिली सक्सेस के बाद फिल्म का बजट बढ़ गया है जिसके कारण डायरेक्टर सुकुमार ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है। पहले पार्ट को डायरेक्ट करने में सुकुमार ने 18 करोड़ रुपए फीस ली थी। वहीं अब वे दूसरे पार्ट को डायरेक्ट करने के लिए 40 करोड़ रुपए मांग रहे हैं। वहीं रिपोर्ट के अनुसार 50 से 75 करोड़ रुपए बाकी स्टारकास्ट और तकनीशियन को दिए जाएंगे। वहीं फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी। मेकर्स फिल्म की प्री प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। फिलहाल मेकर्स फिल्म के सेट और अन्य कामों पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं। जिससे शूटिंग के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी न आए। वहीं अल्लू अर्जुन भी फिल्म की शूटिंग शुरू होने के पहले अपने परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं।
फिल्म में आइटम नंबर करेंगी दिशा पटानी
पुष्पा के पहले पार्ट में जहां सामंथा रुथ प्रभु ने फिल्म में शानदार आइटम नंबर किया था वहीं अब इस बार खबरें आरही हैं कि सामंथा की जगह दिशा पटानी आइटम नंबर पर डांस करती हुई नजर आने वाली हैं। फिलहाल तो दिशा अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया, अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं। यह फिल्म 2014 की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है


