pub-1657030687483830

काली फिल्म की डायरेक्टर पर कार्रवाई करने की मांग!

Posted on

July 9, 2022

by india Khabar 24

सिवनी म.प्र.

जिला सिवनी ब्राह्मण समाज द्वारा शुक्रवार को थाना प्रभारी सिवनी को ज्ञापन सौंप धार्मिक भावनाओं को आहत करने पर आवश्यक कार्यवाही करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा, इस दौरान मांग की गई कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म काली में डायरेक्ट लीना द्वारा जानबूझकर मां काली का आपत्तिजनक पोस्टर जारी किया गया है, पोस्टर लगातार सोशल मीडिया में प्रसारित हो रहा है इस विवाद का समर्थन करते हुए टीएमसी सांसद महुआ मोईना द्वारा मां काली पर अभद्र बयान भी दिया गया है, इस प्रकार हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्टर व बयान से समस्त ब्राह्मण समाज आक्रोशित है इससे हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और यह बयान देश को बढ़ावा दे रहा है, ज्ञापन में मांग की गई है कि ऐसे लोगों पर कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की जाए, कोतवाली सिवनी प्रभारी महादेव नागोतिया को ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के गीता अवस्थी, दुर्गेश्वरी शर्मा, सविता तिवारी, कविता शर्मा, संध्या उपाध्याय, राजेश्वरी दुबे, मंजू दुबे, नीतू दुबे, श्वेता मिश्रा, प्रशांत शुक्ला महासचिव जिला ब्राह्मण समाज, अजय मिश्रा संयोजक ब्राह्मण समाज, पं. प्रदीप तिवारी कोषाध्यक्ष, पं. मनोज मर्दन त्रिवेदी प्रवक्ता, पं. हरि प्रकाश पटेरिया, पं. संदीप उपाध्याय, अध्यक्ष युवा शाखा पंडित अखिलेश चंकी पांडेय परशुराम वाहिनी अध्यक्ष, पं. प्रियंक तिवारी, पं. विशाल शुक्ला, पं. शोभित त्रिपाठी, पं. अंकित दुबे, राजेंद्र शर्मा, पं. संदीप दुबे, पं. विनायक शर्मा सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे!

सिवनी संवाददाता गणेश चौकसे की रिपोर्ट!

Posted on

July 9, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top