
छिदंवाडा मध्यप्रदेश
छिदंवाडा-किसानों के नाम पर सैकड़ों योजनाए चलाई जा रही हैं, लेकिन किसान इन योजनाओं से कम ही लाभ ले पा रहे हैं। योजनाएं कागजों तक सिमट कर रह…
चाहे फसल बीमा योजना हो, बींज अनुदान योजना, किसान सम्मान निधि हो, कृषि अनुदान राशि हो, कृषि यंत्र सब्सिडी हो, ऐसे कई योजनाएं हैं जिनका किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान विभाग के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें लाभ तो दूर योजनाओं की जानकारी तक नहीं मिल पा रही है।
किसानों के लिए फसल बीमा योजना शुरू की थी लेकिन यह योजना भी सालभर से अधिक समय होने के बाद भी परवान नहीं चढ सकी।
कृषि अनुदान राशि
बेमौसम बरसात के चलते किसानों को फसलों से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए अनुदान राशि योजना का शुरू की थी। इसमे प्रति हेक्टयर के हिसाब से किसान को अनुदान दिया जाना था। यह योजना भी कागजों में दर्ज है, किसान इस योजना से भी आज तक वंचित है।
कृषि यंत्र सब्सिडी योजना
खेती में उपयोग हो ने वाले यंत्र को किसानों से आसानी से उपलब्ध हो सके इसके लिए कृषि यंत्र सब्सिडी योजना शुरू हुई। इसमें किसान जो यंत्र जैसे ट्रैक्टर, हैरौ, टीलर खरीदेगा उस पर सब्सिडी दी जाएगी। किसानों को योजना का लाभ तो दूर खेती में उपयोग होने वाले यंत्र तक नहीं मिल पा रहे हैं।
कृषि विभाग में अनुदान में नहीं मिल रहा बींज
मध्य प्रदेश सरकार लाखों दावा करने कि हम किसानों की आय दोगुनी करेंगे। लेकिन यह योजना सिर्फ कागजों में ही सिमट कर रह गई है आज किसान अनुदान पर बीज लेने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय में दर-दर भटक रहे हैं उन्हें अनुदान के नाम पर सिर्फ फरेब किया जा रहा है ।इन दिनों कृषि विभाग में बिकने वाली मक्का बींज भी धटिया क्वालिटी का किसानों को दिया जा रहा है। कृषि विभाग ने कमीशन खोरी के चक्कर में ऐसी कंपनी का माल बेच रही है ।जैसे किसानों ने ना कभी दिखा ना सुना सिर्फ कृषि विभाग के उच्च अधिकारियों ने ज्यादा कमीशन के चक्कर में ऐसी फार्म को मक्का बीज सप्लाई करने का आर्डर दिया है।जिसने ज्यादा कमीशन दिया हुआ है । आखिर कृषि विभाग क्यों अच्छी कंपनी को नहीं देते बींज सप्लाई का आर्डर
कृषि कार्यालय सिर्फ नगद में बिक रहा मक्का ,
सरकारी योजनाओं का पता नहीं सरकार के वादे खोखले?





