pub-1657030687483830

पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Posted on

May 25, 2022

by india Khabar 24

नरसिंगपुर मध्यप्रदेश

पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना गाडरवारा पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07-08 मई की दरमियानी रात अज्ञात चोर द्वारा गाडरवारा थाना क्षेत्र की दुकान शिव एंड कंपनी गाडरवारा एवं दीप होजरी एवं दीप एप्रल गाडरवारा में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दी गई थी । जो प्रार्थी श्रीकांत राठी एवं प्रीतम जेठवानी की रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में क्रमशः अपराध क्रमांक 421/2022 धारा 457,380 भारतीय दंड विधान एवं 422/2022 धारा 457,380 भारतीय दंड विधान कायम कर विवेचना में लिया गया । दौरान विवेचना की सीसीटीवी फुटेज का लगातार अवलोकन कर आसपास के थाना क्षेत्र एवं सीमावर्ती जिलों में सीसीटीवी फुटेज को भेज कर जानकारी प्राप्त की गई जो थाना देवरी जिला सागर एवं बरघाट जिला सिवनी में भी समान कार्यप्रणाली की वारदात अंजाम दी गई थी जो गाडरवारा पुलिस द्वारा घटनास्थल का विशेषज्ञों से निरीक्षण करवाकर एवं साइबर सेल नरसिंहपुर द्वारा घटना समय की सीडीआर एनालिसिस कर वारदात को अंजाम देने वाले संजय उर्फ शेरा चौरसिया पिता सुदामा प्रसाद चौरसिया उम्र 38 वर्ष निवासी मोहंद्रा थाना सिमरिया जिला पन्ना को गिरफ्तार कर शिव एंड कंपनी से चोरी गई 40500 रुपए एवं दीप होजरी से चोरी गई 8300 रुपए की राशि जो उक्त आरोपी द्वारा चोरी कर बैंक खाता में जमा की गई थी जो बरामद कर जप्त की गई । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गाडरवारा राजपाल बघेल,उपनिरीक्षक अभिषेक जैन,सहायक उप निरीक्षक राकेश दीक्षित,आरक्षक बालकिशन रघुवंशी,राजेंद्र पटेल, ऐश्वर्य वेंकट एवं नरसिंहपुर साइबर सेल में पदस्थ अभिषेक सूर्यवंशी एवं कुमुद पाठक की सराहनीय भूमिका रही । करेली से राहुल साहू की रिपोर्ट

Posted on

May 25, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top