pub-1657030687483830

एकल अभियान का पांच दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

Posted on

May 24, 2022

by india Khabar 24


नरसिंगपुर मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर। विगत दिवस स्थानीय शहनाई गार्डन में एकल अभियान का पांच दिवसीय क्षमता विकास प्रशिक्षण वर्ग का समापन समारोह हुआ, जिसमे सिवनी ,बालाघाट , छिंदवाड़ा, बैतूल ,नरसिंहपुर जिले के प्रतिभागियों व सभी संच प्रमुख शामिल हुए।
विगत पांच दिवस में क्रमश: विषय के अनुभवी लोगो द्वारा सत्र लिए गए जिसमे प्राथमिक शिक्षा ,आरोग्य शिक्षा ,ग्राम विकास ,स्वाभिमान जागरण ,एवं नैतिक शिक्षा, विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।
समापन कार्यक्रम में माननीय कलेक्टर महोदय श्री रोहित सिंह जी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कलेक्टर साहब द्वारा सभी को रामायण के उदाहरण व दोहा चौपाई के द्वारा अपनी बात सभी विषय पर रखी तथा एकल अभियान के विद्यालयो को प्रशासन के द्वारा पूर्ण सहयोग व आगामी समय में वृक्षारोपण के विशेष अभियान में एकल को जोड़ने की बात की। इस अवसर पर अभियान के संरक्षक अमितेंद्र नारोलिया ने भी जिले में चल रहे 320 विद्यालय पर विस्तृत विवरण चर्चा की तथा कोरोना काल में एकल ने जो कार्य किया उस पर प्रकाश डाला। एकल प्रस्तावना अभियान प्रमुख स्वनिल दुबे ने व आभार अंचल समिति के अध्यक्ष विनोद मेहरा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर केंद्र के सदस्य दिलीप वाडिबा , ओमप्रकाश मरावी, संभाग से रामकिशोर हिरवाने ,द्वारका प्रसाद , समिति के आशीष गुप्ता , प्रशांत तिवारी ,कुलदीप सलूजा,श्रीमती उजाला नारीलिया ,भारती ठाकुर,तरुणेद्र ठाकुर ,राजकुमार बट्टी ,कार्यालय प्रमुख अमित पटेल उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव आशुतोष वर्मा द्वारा किया गया ।

Posted on

May 24, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top