pub-1657030687483830

सीएम हेल्पलाइन के लंबित शिकायतों का निराकरण कराएं, अन्यथा होगी कार्यवाही- कलेक्टर

Posted on

May 23, 2022

by india Khabar 24

शहडोल मध्यप्रदेश

पेयजल समस्या की शिकायत 9301748606 पर

सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के निराकरण समयावधि में करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर वंदना वैद्य ने सभी जिला अधिकारियों को कहा कि हितग्राहियों को पृथक-पृथक बुलाकर औचित्यपूर्ण एवं समाधानकरक निराकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण के निराकरण के लिए सभी जिला अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लें लंबित प्रकरणों का निराकरण न होने पर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए मत्स्य विभाग के उप संचालक मत्स्य को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन के जो लंबित शिकायत है उनका निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराना सुनिश्चित करे और ग्रेडिग स्तर पर सुधार लाएं। बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के विभिन्न स्तरों पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि एल-1 एल-2 अर्थात जिस स्तर पर शिकायत लंबित है सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर शिकायत का निराकरण किया जाए। उक्त निर्देश कलेक्टर वंदना वैद्य ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में दिए।

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं को बुलवाकर मौके पर ही बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने केसीसी के कम उपलब्धि पर एलडीएम अग्रणी बैंकों को निर्देशित किया कि बैंकों से सम्पर्क कर हितग्राहियों को पात्रतानुसार केसीसी उपलब्ध कराया जाए साथ ही सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का निराकरण भी प्रभावी ढंग से किया जाए। बैठक में जिले में पेयजल की स्थिति खराब हैंडपंपो की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा खराब हैंडपंपों को तत्काल सुधारा जाए। कलेक्टर ने सभी से लोगो से अपील की है कि पेयजल की समस्या के संबंध में यदि कोई परेशानी है तो मोबाइल नम्बर 9301748606 पर सूचित करें जिससे तत्काल समस्या का समाधान हो सके। बैठक में कलेक्टर ने जिले में विद्युत आपूर्ति की स्थिति खराब ट्रांसफार्मरों के सुधारने में प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि खराब ट्रांसफार्मर तत्काल सुधारें जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हिमांशु चंद्र, डिप्टी कलेक्टर ज्योति वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर ज्योति परस्ते, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरएस पाण्डेय, कार्यपालन यंत्री पीएचई एबी निगम, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण आनंद राय सिन्हा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर,तहसीलदार भरत सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

JansamparkMP

Posted on

May 23, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top