
गंज बासौदा मध्यप्रदेश
गंज बासौदा मैं भारतीय जनता पार्टी जिला विदिशा द्वारा नगर पालिका व पंचायत के त्रियस्तरिय चुनावों को लेकर अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक दोपहर 12:00 बजे होटल योगेश्वरी गंजबासौदा पर सम्पन्न हुई।
अपेक्षित श्रेणी की इस महत्वपूर्ण बैठक में नगरपालिका एवं पंचायत चुनावों को लेकर प्रदेश महामंत्री संभाग की प्रभारी कविता पाटीदार के द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि हम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में माइक्रो मैनेजमेंट के जरिये प्रत्येक मतदाताओ से संपर्क कर चुनावो में सफलता हासिल करेंगे।
हमारे कार्यकर्ता हमारी पार्टी की विचारधारा एवं हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी ज्यादा से ज्यादा आमजन तक पहुचने का कार्य करे
जरूरतमंदो को सम्बल प्रदान करने का कार्य प्रत्येक भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता करे एवं अपना शत प्रतिशत योगदान देकर आगामी चुनावों में जबरदस्त सफलता हासिल करें।
वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद सिलवानी विधायक माननीय रामपाल सिंह जी राजपूत जी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी एवं कार्यकर्ता हमेशा चुनावो हेतु तैयार रहता है, क्योकि हमारी पार्टी का कार्यकर्ता हमेशा लोगो के बीच मे रहकर जमीनी स्तर पर कार्य करता है। हमारी सरकार गरीबो, पिछडो, वंचितों एवं शोषितो की सरकार है। हमारी पार्टी का उद्देश्य ही है कि सरकार की जनहितैषी योजनाओ का लाभ अंतिम पंन्ति के लोगो तक पहुँचे
नगरीय चुनाव हेतु जिले के प्रभारी श्री सुरजीत सिंह चौहान जी ने अपने संबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जन हितेषी योजनाएं जन जन तक पहुंचाई है हमें नगरीय चुनाव में लोगों के बीच पहुंचकर सरकार की योजनाएं बतानी है और चुनाव में शत-प्रतिशत परिणाम लाना है
बैठक की शुरुआत में जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन ने अतिथियों का परिचय बैठक की विषय से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया
गंज बासौदा विधायक श्रीमती लीना संजय जैन ने अपने संबोधन में जिलेभर से आए सभी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों में पार्टी को विजय बनाने के लिए अधिक परिश्रम करने की अपील की
बैठक में कुरवाई विधायक श्री हरि सिंह सप्रेजी शमशाबाद विधायक श्रीमती राजश्री सिंह जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री मुकेश टंडन जी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन किया
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री मुकेश तिवारी जी एवं आभार जिला मंत्री श्री चंद्रशेखर दुबे द्वारा किया
जिला ब्यूरो सचिन दीक्षित की रिपोर्ट


