pub-1657030687483830

न आई कुटी, न हो रही सफाई आप कार्यकर्ताओं ने नागरिकों से जाना वार्ड का हाल

Posted on

May 22, 2022

by india Khabar 24

गुना मध्यप्रदेश

गुना: आज दिनांक 22/5/22 को आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला उपाध्यक्ष अशोक रजक के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 8 एव 9 बूढ़े बालाजी में सदस्यता एवं घर घर चलो अभियान कार्यक्रम किया गया जहां आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जिला सचिव एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वार्ड की जनता के बीच पहुंचे तो आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक रजक, जिला सचिव सचिन भड़ेरिया एव कार्यकर्ताओं ने समस्याएं सुनी जिसमें बूढ़े बालाजी की जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है- नलों में पानी नहीं आता, न कुटी मिली, न मजदूरी कार्ड बने, न विधवा पेंशन कार्ड बने, नालियों की सफाई होती नहीं है, चारों तरफ गंदगी पसरी हुई है, वार्ड बासियो ने आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों एव कार्यकर्तायों को महँगाई एवं भृस्टाचार से अवगत कराया बिना पैसे के कोई काम नहीं होते मोहल्ले वासियों का कहना है जब से BJP का पार्षद बना है तब से हमारे बीच हमारी समस्याओं को हल करने नहीं आए, ना हम लोगों को कुट्टी मिली और जब हम पार्षद के पास कुटी, राशनकार्ड, मजदूरी से संबंधित बात करने जाते हैं तो पार्षद टालमटोली कर झूठा आशवासन देते है पार्षद पैसे की मांग करता है, नगरपालिका में जाते है तो बहाँ भी बिना पैसे के काम नहीं होते ऐसा कहना है वार्डो की जनता का पैसे दे दो आप की कुटी मंजूर होगी गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं मोहल्ले वासी बीमारी से ग्रस्त हैं यही हाल हमारे गुना जिले के उन निचली बस्तियों में जहां गरीब व मजदूर वर्ग निवासरत है उन सभी बस्तियों में यही हाल है जब आम आदमी पार्टी की टीम पहुंची तो मोहल्ले वासियों का हुजूम उमड़ गया महिलाएं पुरुषों सहित सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की आम आदमी पार्टी जिला उपाध्यक्ष अशोक रजक ने अपनी टीम के साथ मोहल्ले वासियों को विश्वास दिलाया हम आपकी मांगों को आपकी परेशानियों को जिला प्रशासन एवं नगरपालिका तक पहुंचा कर पूरा कराने का प्रयास करेंगे कुछ समस्या जैसे पानी की परेशानी को जिला उपाध्यक्ष अशोक रजक ने सम्बंधित अधिकारियो को फोन लगाकर हल कराई बूड़े बालजी की मुख्य समस्या टेकरी रोड पर ब्रेकर न होने के कारण वाहन तेज गति से निकलते जिससे आये दिन दुर्घटनायें होती है। इस लिए बूड़ेबालजी से टेकरी रोड पर प्रशासन ब्रेकर बनाये नहीं तो आम आदमी पार्टी गुना रोड़ को जगह जगह खोद कर ब्रेकर बनाने मजबूर होना पड़ेगा, बाद भी अगर जिला प्रशासन नहीं जागा तो आम आदमी पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है और जल्दी आप लोगों की मांगों को लेकर गुना जिले में एक जंगी आंदोलन करेगी कार्यक्रम में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष अशोक रजक ,जिला सचिव सचिन बड़ेरिया, शहर उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,कैलाश रजक, भजन, अशोक ,गोपाल,ओमप्रकाश, फूलसिंह प्रदीप, कल्याण, पवन, भूरेलाल, रनवीर, जाटव,दिनेश रजक सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे आम आदमी पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथियों से मेरा विनम्र अनुरोध है हमें इसी तरह मिलकर आम जनता की लड़ाई को लड़ना है और जनता को इंसाफ दिलाना है।

Posted on

May 22, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top