
जबलपुर मध्यप्रदेश
शहर से लगी सूखा ग्राम पंचायत में लोग पानी के लिए परेशान हैं यहां के लोगों को गर्मी के दिनों में जलापूर्ति के लिए विधायक निधि से एक पानी टैंकर प्रदाय किया गया था उक्त टैंकर ग्राम पंचायत के पास होने की बजाय गांव की ही एक दबंग के घर में रखा है टैंकर का लाभ गांव वालों को नहीं मिल पा रहा है इस संबंध में ग्राम प्रधान ने कलेक्टर सहित तमाम जिम्मेदारों को आवेदन भी दिया लेकिन अब तक कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है

ग्राम सूखा की ग्राम प्रधान पार्वती पटेल ने बताया कि सूखा पंचायत में पानी की समस्या सालों से रही है खासतौर पर गर्मी के दिनों में संकट और भी गहराता रहा है क्षेत्रीय विधायक सुशील तिवारी ने 2019 में सूखा पंचायत के लिए विधायक निधि से एक टैंकर दिया था जिसे गांव के ही पुष्पराज त्रिपाठी ने अपने कब्जे में ले लिया है
ग्राम प्रधान के अनुसार पुष्पराज त्रिपाठी ने पंचायत प्रतिनिधि की ओर फर्जी हस्ताक्षर कर इस टैंकर को हथीयाया है । उसको कई बार टैंकर पंचायत को सोपने की सूचना भेजी गई , लेकिन वह टैंकर देने को तैयार नहीं है । गांव में पीएचई ने तीन बार बोर कराएं जो फेल हो गए इसलिए टैंकर की जरूरत और भी बढ़ गई है


