pub-1657030687483830

एम.आई.एम.टी. कालेज में कैरियर गाइडेंस कार्यशाला आयोजित

Posted on

May 20, 2022

by india Khabar 24


नरसिंगपुर मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर- मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के दिशा निर्देशन में ‘‘ काॅलेज चलो अभियान ‘‘ के अन्तर्गत जिला नरसिंहपुर के छात्र-छात्राओं के प्रतिभा-प्रोत्साहन हेतु जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर द्वारा किया गया । समारोह का आयोजन विपुल श्रीवास्तव आई.पी.एस., पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर के मुख्य अतिथ्य, इंजी. रूदे्रश तिवारी , चेयरमेन एम.आई.एम.टी. काॅलेज नरसिंहपुर की अध्यक्षता , सुश्री शेफाली तिवारी, जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, नरसिंहपुर के विशिष्ट अतिथ्य में किया गया । पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने छात्र – छात्राओं को जीवन मे लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक वैचारिकता की बात पर बल दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष इंजी. रूद्रेश तिवारी ने छात्र – छात्राओं को आत्मबल और उचित दिशा मे प्रयासरत रहने हेतु प्रेरित किया । विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक शैफाली तिवारी ने छात्र- छात्राआंें से उत्तरोत्तर गुणों का विकास करने का आवाहन किया । इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर को एम आई एम टी एन सी सी कंपनी द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया । कैरियर गाईडेंस कार्यशाला के अंतर्गत विषय विशेषज्ञ इंजी. प्रभात कनोजे, जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी, नरसिंहपुर , सी.फादर बाबू जाॅन, प्राचार्य, चावरा विद्यापीठ हायर सेकेन्डरी स्कूल नरसिंहपुर एवं विवेक सिंह निरीक्षक, अन्य पिछड़ा वर्ग विभाग एवं प्रभारी उड़ान कोचिंग, नरसिंहपुर द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रेरणा परक व मूलभूत दिशा-निर्देश प्रदान किये गये । प्राचार्य डाॅ. अशोक कुमार गर्ग द्वारा सम्पूर्ण आयोजन पर प्रकाश डालते हुये स्वागत उदबोधन दिया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती पूजन के साथ प्रारंभ किया गया । कल्चरल क्लब की छात्राएं स्वाति ठाकुर, महिमा रैकवार एवं साक्षी रजक द्वारा सरस्वती वंदना की सुमुधर प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम का संचालन मेजर पराग नेमा एवं आभार श्रीमती आराधना दुबे द्वारा किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य , शिक्षक , अभिभावक एवं छात्र – छात्राओं की उपस्थिति रही ।

ये हुये पुरूस्कृत – पुरूस्कार वितरण सत्र में प्रदेश स्तर मेरिट लिस्ट में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले छात्र – छात्राओं अनुष्का फौजदार , वेदांशी दुबे , महिमा गोस्वामी , वैभव चैरसिया एवं अदिति जैन जिला स्तर पर मेरिट लिस्ट में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले छात्र-छात्राओं ललिता दुबे , सुमित चैरसिया , प्राप्ति कौरव , उदित मिश्रा , हिताशी जैन , अंचल दुबे, अभय पटैल , वंशिका वर्मा , और राजुल पटैल सहित विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप पुरूस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये गये।

Posted on

May 20, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top