
इंडिया खबर 24
19 मई, गुरुवार ज्येष्ठ मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि, चंद्रमा धनु राशि में और भगवान सूर्य वृष राशि में विराजमान हैं साथ ही साध्य और प्रजापति नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज कर्क राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। मनचाहे काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में कन्या राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे और नई उपलब्धियां मिलने के योग भी हैं। कुंभ राशि वालों के लिए भी ग्रह-स्थिति अच्छी रहेगी। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा
मेष – पॉजिटिव- व्यस्ततम तथा थकान भरी दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय मनोरंजन और मन मुताबिक कार्यों में जरूर व्यतीत करें। से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं को बनाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति द्वारा उचित सलाह मिलेगी।
नेगेटिव- कुछ समय मनन और चिंतन में भी जरूर लगाएं। क्योंकि एकाग्रता में कमी होने के कारण आप अपने कार्यों को उचित प्रारूप देने में दिक्कत महसूस करेंगे। अपने अहम और अति आत्मविश्वास जैसी कमियों में सुधार लाएं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में जैसा चल रहा है, उसी में अपना ध्यान लगाएं। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। क्योंकि समय और पैसा व्यर्थ ही होगा। नौकरी पेशा लोगों पर अतिरिक्त कार्यभार बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच व्यक्तिगत कारणों से कुछ नोकझोंक रह सकती है। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
स्वास्थ्य- घुटनों व जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
वृष – पॉजिटिव- आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास बना रहेगा। तथा अधिकतर समय किसी खास व्यक्ति के सानिध्य और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने पढ़ाई अथवा कैरियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुशासन रखना भी जरूरी है। आर्थिक मामलों को लेकर किसी नजदीकी व्यक्ति से वाद-विवाद जैसी स्थिति बनने की आशंका है। रिश्तेदारों के साथ संबंधों में दूरियां ना आने दे।
व्यवसाय- व्यापार में अपनी योग्यता और कार्य क्षमता को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत ऑपरेशन की जरुरत है। क्योंकि इस समय कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। आपको नई-नई जानकारियां हासिल होंगी।
लव- व्यवसायिक तनाव को पारिवारिक सुख शांति पर हावी ना होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय देना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य- दिमागी काम अधिक रहने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकते हैं। पौष्टिक आहार लें। और उचित आराम भी करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- निवेश संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयास काफी हद तक सफल भी होंगे। अचानक ही किसी घनिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होने से मन में प्रसन्नता रहेगी। किसी खास मुद्दे पर विचार विमर्श होने के सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।
नेगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों में धन और समय के व्यय होने की स्थिति रहेगी। ध्यान रखें कि अधिक व्यवहारिक हो जाना कुछ नजदीकी संबंधों में खटास भी ला सकता है। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी भी परेशानी में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने से कार्यप्रणाली में सुधार आ सकता है। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए उचित अवसर बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोग अपने कार्यभार को बेहतरीन तरीके से पूरा करने में सक्षम रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में अहम की वजह से यदा-कदा तनाव की स्थिति रह सकती हैं। परंतु समय रहते स्थिति संभल भी जाएगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें। उस समय छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल बनी हुई है। आप अपनी किसी कमजोरी को दूर करने का प्रयास करेंगे और सफल भी रहेंगे। कोई मनोवांछित काम पूरा होने से मन में सुकून और खुशी रहेगी। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई व कैरियर पर फोकस रहे।
नेगेटिव- आलस और मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। क्योंकि यह समय अपनी क्षमता और योग्यताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इगो और गुस्से की वजह से आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। सिर्फ इस बात का जरूर ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यवस्था रखने संबंधी सभी निर्णय खुद ही ले। मशीनरी, स्टाफ आदि से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं उठ सकती है। परंतु आप अपनी गंभीरता और संजीदगी से इनका समाधान भी पाने का प्रयास करेंगे।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान हावी रहेगी। इसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह – पॉजिटिव- किसी खास मित्र अथवा संबंधी से विशेष मुद्दे पर वार्तालाप होगा और उनके सहयोग से आपकी हिम्मत और हौसला बना रहेगा। फोन और मेल द्वारा नई जानकारियां तथा समाचारों की प्राप्ति होगी। बातचीत द्वारा आप अपने काम में करवाने में सक्षम भी रहेंगे।
नेगेटिव- आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। इसलिए अभी से अपना बजट बनाकर चले तो बेहतर होगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने से आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। जल्दबाजी की बजाय धैर्य और संयम रखना ज्यादा उचित है।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी योजनाएं साकार करने का अनुकूल समय है। इस समय व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे। तथा कार्यभार की भी अधिकता बनी रहेगी। नौकरी में किसी गलती की वजह से आप की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
लव- घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से हारमोंस से संबंधित बदलाव महसूस करेंगे। ध्यान, मेडिटेशन इसका उचित हल है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चले।
नेगेटिव- कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आप धोखा भी खा सकते हैं। फोन या मित्रों के साथ घूमने फिरने में अपना समय और पैसा व्यर्थ ना करें। ज्यादा सोचने विचारने में समय ना लगाएं और तुरंत योजनाओं को क्रियान्वित करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में तथा आंतरिक व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है। किसी राजनैतिक व्यक्ति की मदद से आप के कार्य हल हो सकते हैं। साथ ही पब्लिक रिलेशन मजबूत करें, इनसे आपके व्यवसाय संबंधी नए स्त्रोत बन सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- ज्यादा प्रदूषण और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। एलर्जी की समस्या हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
तुला – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य संबंधी योजना बना लें। क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल रहने वाली हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान आपको मानसिक शांति देगा तथा सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होगा।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका आत्म केंद्रित हो जाना और सिर्फ अपने बारे में सोचना नजदीकी संबंधियों के साथ कटुता ला सकता है। सामाजिक भी बने रहना जरूरी है। विद्यार्थियों का पढ़ाई से ध्यान हट कर दोस्तों के साथ घूमने फिरने में लगेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। पेमेंट कलेक्ट करने के लिए समय अनुकूल है। इसके लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी सेवारत लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है।
लव- पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। परंतु इस समय विवाहत्ेतर संबंध भी बनने की आशंका बनी हुई है। सावधान रहें।
स्वास्थ्य- वर्तमान वातावरण की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना बहुत जरूरी है। संतुलित खानपान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक – पॉजिटिव- परिवार में आपसी संबंधों के बीच चल रही कोई गलतफहमी दूर होगी। और साथ ही कोई लाभदायक सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी वगैरह में निवेश करने की कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है।
नेगेटिव- सकारात्मक कोशिश करने से आपसी संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। पैतृक संपत्ति संबंधी मामले में आज कोई भी कार्यवाही ना करें। ध्यान रखें कि बीती हुई नकारात्मक बातें वर्तमान पर हावी ना हो।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। परंतु अभी ज्यादा मुनाफा कमाने की उम्मीद ना रखें। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने के लिए समय अनुकूल है। नौकरी पेशा लोगों को अपने उच्चाधिकारियों से संबंध मधुर बनाकर रखने की जरूरत है।
लव- घर की व्यवस्था बेहतरीन बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य- थकान और तनाव की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2
धनु – पॉजिटिव- कुछ समय से चल रहे पारिवारिक वाद-विवाद निपटने से घर में सुकून और शांति पूर्ण माहौल रहेगा। तथा आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। इस समय कई नई तरह की गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी और उचित परिणाम मिलेंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपका कोई नजदीकी मित्र ही आप को नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश कर सकता है। बेहतर होगा कि किसी पर भी जल्दी विश्वास ना करें। जल्दबाजी और अति उत्साह की वजह से बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है। इसलिए धैर्य और संयम से काम लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में एक निश्चित रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावनाएं बढ़ेंगी। अपना पूरा ध्यान मार्केटिंग और काम के प्रमोशन में लगाएं। विस्तार संबंधी योजनाओं को गंभीरता से लें। नौकरी में हल्की फुल्की परेशानियां रह सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ने से मन प्रफुल्लित होगा।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8
मकर – पॉजिटिव- किसी भावी लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी।समय विवेक और चतुराई से काम लेने का है। आपके पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए कार्यों में आज गति आएगी। अगर वाहन खरीदने की योजना है तो समय अनुकूल है।
नेगेटिव- कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर गंभीरता से विचार अवश्य करें। क्योंकि भावुकता और जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। इस समय दिनचर्या को सुव्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है। लापरवाही को स्थान ना दें।
व्यवसाय- कामकाज को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। इस समय नई उपलब्धियां मिलने के योग भी बने हुए हैं। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस में सहयोगियों के साथ तालमेल बिठाकर रखने में कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध आपके वैवाहिक जीवन में जहर घोल सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- ग्रह गोचर लाभदायक बना हुआ है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा तथा कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्तता भी बनी रहेगी। पिछली कमियों से सीख लेकर आगे बढ़े। आपको नई उपलब्धियां मिलने वाली है। व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
नेगेटिव- पारिवारिक व्यवस्था पर बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। क्योंकि इस वजह से घर की सुख-शांति पर असर पड़ सकता है। युवा वर्ग ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। घर के बड़े सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर सहयोगियों और स्टाफ का उचित सहयोग बना रहेगा। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए जनसंपर्क बहुत ही लाभदायक साबित होंगे। स्थान परिवर्तन की भी संभावना बन रही है। टैक्स लोन जैसे मामलों को स्थगित रखें। क्योंकि कुछ उलझने पैदा हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें।
स्वास्थ्य- किसी भी तरह की शारीरिक समस्या को लापरवाही में ना लें। तुरंत इलाज लेना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7
मीन – पॉजिटिव- इस समय मेहनत और व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु आप अपने दृढ़ निश्चय से अपना टारगेट हासिल भी कर लेंगे। यह सपने साकार करने का समय है। जमकर मेहनत करें। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में भी ध्यान रहेगा।
नेगेटिव- लापरवाही और आलस जैसी स्थिति को अपने ऊपर हावी ना होने दें। क्योंकि इस वजह से कार्यों में विलंब हो सकता है। अपने स्वभाव में समय अनुसार बदलाव लाना जरूरी है। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य और समर्पण की भावना होना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी कर्मचारी की लापरवाही अथवा नकारात्मक गतिविधि से नुकसान होने की स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि आंतरिक व्यवस्था की देखरेख में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। नौकरी पेशा लोगों को कोई बदलाव संबंधित अवसर मिल सकते हैं।
लव- पारिवारिक माहौल सुकून भरा रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रयास करने होंगे।
स्वास्थ्य- कब्ज और गैस की समस्या परेशान करेगी। आयुर्वेदिक देसी इलाज उचित रहेगा। तथा कर्मी से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- असमानी, भाग्यशाली अंक- 4


