pub-1657030687483830

मुख्यमंत्री श्री चौहान किसान कल्याण योजना के पात्र किसान परिवारों को 1700 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक से करेंगे हस्तांरित

Posted on

May 18, 2022

by india Khabar 24

सिवनी

स्कूली छात्र-छात्राओं को करेंगे मूंग दाल का वितरण
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बुधवार 18 मई को रीवा जिले में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 82 लाख हितग्राही कृषक परिवारों को 1700 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम किश्त की राशि का वितरण किया जायेगा। साथ ही मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के किसानों को संबोधित कर कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे प्राकृतिक खेती, खरीफ क्रॉप प्लान फसलों के विविधीकरण आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करेंगे तथा प्राथमिक विद्यालय के प्रति छात्र-छात्रा 10 किलोग्राम तथा माध्यमिक शाला से उच्चतर माध्यमिक शाला के प्रति छात्र-छात्रा को 15 किलोग्राम मूंग दाल का प्रतीकात्मक वितरण किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम के परिपेक्ष्य में स्थानीय स्तर पर दोपहर 3 से 4 बजे के मध्य प्रत्येक ग्राम पंचायत, कृषि उपज मंडी, प्रांगण, विकासखंड व जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन यथा उपस्थित प्रभारी मंत्री/सांसद/विधायक व अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अध्यक्षता में कराया जायेगा। शाम 4:00 बजे से मुख्यमंत्री श्री चौहान का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से कार्यक्रम प्रारम्भ होगा, जिसे देखने व सुनने हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत, कृषि उपज मंडी, प्रांगण, विकासखंड व जिला स्तर पर टी. व्ही., एल.ई.डी. स्क्रीन तथा प्रोजेक्टर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Posted on

May 18, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top