
जबलपुर मध्यप्रदेश
पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.), द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये सभी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण)/अपराध संजय कुमार अग्रवाल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आलोक शर्मा के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एंव थाना गोरखपुर की गठित टीम को जुआ खेल रहे 9 जुआडियो को गिरफ्तार कर 24 हजार 500 रूपये एवं 8 मोबाइल जप्त करने में सफलता हासिल हुई है। दिनंाक 16-5-22 की रात क्राईम ब्रंाच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पुराना पान बरेजा के सामने ककरैया तलैया बिजली के खम्बे के नीचे सड़क किनारे कुछ जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं सूचना पर क्राईम ब्रंाच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहंा बिजली के खम्बे के नीचे जुआरी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे जेा पुलिस केा देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम सतेन्द्र चौरसिया निवासी पुराना पान बरेजा ककरैया तलेैया, गोपाल रैकवार निवासी पंचायती अखाड़ा के पास गोरखपुर, प्रकाश कोल निवासी पीपल मोहल्ला ककरैया तलैया, धर्मेन्द्र उर्फ धर्मू चक्रवर्ती निवासी कुम्हार मोहल्ला , सुशील गुप्ता निवासी एमजीएम स्कूल के पीछे हाथीताल, पारस बेन निवासी ईसाई मोहल्ला, बादल सिंह राजपूत निवासी नत्थूमल स्कूल के पीछे गोरखपुर, अनिल कोरी निवासी ईसाई मोहल्ला, शिवा उर्फ शिवम चौरसिया निवासी पंसारी मोहल्ला गोरखपुर के बताये , जुआरियों के पास एंव फड़ से ताश के 52 पत्ते एवं नगद 24 हजार 500 रूपये एवं विभिन्न कम्पनी के 8 मोबाइल जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध थाना गोरखपुर में धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका – जुआरियों केा जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में थाना गोरखपुर के उपनिरीक्षक एस एन दुबे, सहायक उप निरीक्षक शिवकुमार विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक अच्छेलाल, आरक्षक सत्यनारायण, मनोज, शैलेन्द्र एवं क्राईम ब्रंाच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रमोद पाण्डे, प्रधान आरक्षक अमित श्रीवास्तव, आरक्षक मोहित उपाध्याय, खेमचंद प्रजापति , वीरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


