pub-1657030687483830

MP सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत: बेकाबू ट्रक ने शादी समारोह से लौट रहे लोगों को रौंदा, इधर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला

Posted on

May 17, 2022

by india Khabar 24

दतिया मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के दो जिलों में भीषण सड़क हादसा हुआ है. खंडवा जिले के मूंदी में देर रात बेकाबू तेज रफ्तार आयसर वाहन ने शादी समारोह से घर लौट रहे लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. वही करीब 10 लोग घायल है. इनमें से तीन की हालत गंभीर है. वहीं दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र में तिगरा ग्राम के पास एक कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है.

जानकारी के मुताबिक खंडवा के मूंदी में सोमवार देर रात शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गई. राठौर समाज के एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था. शादी में से लोग वापस घर लौट रहे थे. कोई पैदल तो कोई बाइक से जा रहा था. इस बीच मूंदी से बीड़ की ओर जा रहे आयसर ट्रक ने पैदल जा रहे लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 15 से अधिक लोग घायल है. घटना की जानकारी लगने पर मूंदी और बीड़ चौकी से पुलिस कर्मी मोके पर पहुंचे. घायलों को अस्पताल पहुंचाने में लग गए. विवाह स्थल के निकट हुई इस दुर्घटना के बाद वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई.

गुना में 5वां एनकाउंटर: पहले दो एनकाउंटर, फिर 2 शॉर्ट एनकाउंटर, अब एक नया एनकाउंटर में अपराधी ढेर

इनकी हुई मौत

इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय गेंदालाल राठौर की मौके पर मौत हो गई. खंडवा अस्पताल लाते समय विशाल राठौर की भी मौत हो गई. वही इलाज के दौरान पांच वर्षीय खुशी अमित राठोर ने भी दम तोड़ दिया. सानू कमलचंद राठौर (15), हर्षदा पिता राकेश (8) और भारती पति संजय (28) सहित अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है.

24 घंटे में 2 कत्ल से फैली सनसनी: शेयर और गोल्ड कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में मिली खून से सनी लाश

दतिया में कार की टक्कर में 3 की मौत

वहीं दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र में तिगरा ग्राम के पास एक बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी. जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दो लोगों की मौके पर और एक युवक का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जान गई है. वहीं एक घायल का भांडेर में इलाज चल रहा है.

Posted on

May 17, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top