pub-1657030687483830

जबलपुर में भू माफियाओं का जाल दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है इस तारतम्य में जबलपुर के राझी दर्शन चौराहा स्थित

Posted on

May 16, 2022

by india Khabar 24

जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर में भू माफियाओं का जाल दिन-ब-दिन फैलता जा रहा है इस तारतम्य में जबलपुर के राझी दर्शन चौराहा स्थित इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में पीड़ित शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने एक जमीन का सौदा 45 लाख रुपए में विजय कबाड़ी एवं जान लुइस के माध्यम से खरीददार रमाकांत सतनामी से किया था रमाकांत सतनामी ने एकमुश्त रकम देने की बात कहकर शैलेंद्र सिंह को रजिस्ट्री कार्यालय में बुलाया और सेल डीड बनवा कर व्हाट्सएप पर उन्हें एक कॉपी भेजी और उस पर रजिस्ट्री कराने के लिए हामी भरवा दी गई रजिस्टार के समक्ष शैलेंद्र सिंह ने 10 10 लाख के चार चेक के माध्यम से चेक स्वीकारना उप रजिस्ट्रार को कहा इसके बाद जब शैलेंद्र सिंह ने बैंक में चेक लगाएं तो वह बाउंस हो गए तथा रजिस्ट्री की सर्टिफाइड कॉपी निकलवाई तो पता चला कि सरकारी जमीन का जो रेट ₹170000 है उस पर रजिस्ट्री धोखे से करा ली गई है जिस पर शैलेंद्र कुमार सिंह ने बनाकर थाने में आवेदन दिया जिस पर जांच करने की बात पनागर थाना प्रभारी ने कही मगर विगत डेढ़ माह से पीड़ित दर दर की ठोकर खा रहा है और भटक रहा है

पनागर थाना एडिशनल एसपी गोपाल खंडेलवाल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा सीएसपी अधारताल कलेक्टर कार्यालय को आवेदन देने के बाद भी पीड़ित को आज तक न्याय नहीं मिला पीड़ित ने बताया कि उसने यह जमीन बच्ची की शादी करने के लिए एवं बच्चों की पढ़ाई करने के लिए जो बाहर पढ़ रहे हैं उनके लिए भेजी थी पीड़ित का कहना है कि पनागर थाने की घोर लापरवाही के कारण और मामला ना कायम होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस पूरे फर्जीवाड़े में 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत जॉन लुईस दलाल विजय कबाड़ी खरीददार सिविल लाइन वर्ण कंपाउंड निवासी रमाकांत सतनामी सेल डीड बनाने वाले प्रोपराइटर शैलू यादव की मिलीभगत के चलते उसे धोखे में रखकर रजिस्ट्री करा ली गई है और उस पर भी पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा कार्यवाही नहीं की जा रही है जिसके चलते उसने आज लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया बंधुओं के समक्ष उपस्थित होकर कांफ्रेंस के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित का कहना है कि बनाकर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक स्वदेश गुप्ता द्वारा 15 2000000 रुपए लेकर मामला सेटलमेंट करने की बात कही गई है इस पूरे प्रकरण को लेकर पीड़ित ने सोमवार को पनागर थाने का घेराव करने की बात भी कही है तथा सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है पुलिस का कहना है कि यह पूरा गिरोह इसी तरह से सक्रिय है और अन्य लोग भी इनसे इसी प्रकार से ठगे गए हैं

Posted on

May 16, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top