pub-1657030687483830

मध्य प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति आज लॉन्च होगी

Posted on

May 13, 2022

by india Khabar 24

इंदौर मध्य प्रदेश

इंदौर. मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है।आज प्रदेश में नई स्टार्टअप नीति लॉन्च होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शुक्रवार 13 मई को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति का वर्चुअल शुभारंभ कर स्टार्टअप कम्युनिटी को संबोधित करेंगे। ये नीति इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाले स्टार्टअप कॉन्क्लेव- 2022 में लॉन्च होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनिंदा स्टार्टअप्स की सफलता की कहानियों का संग्रह भी जारी करेंगे. इस कार्यक्रम में सरकारी और निजी क्षेत्र के नीति निर्माता, इनोवेटर्स, केंद्र और राज्य के अधिकारी स्टार्टअप्स, संभावित उद्यमी ,स्टार्टअप इको-सिस्टम के सभी स्तंभ और जन-प्रतिनिधि शामिल होंगे.

इन विषयों पर होगी चर्चा
कॉन्क्लेव में सुबह 11 बजे से स्पीड मेंटरिंग-सत्र होगा. इसमें स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों और स्टार्टअप स्पेस के प्रमुखों के साथ संवाद करेंगे. दोपहर 12 बजे से नए स्टार्टअप शुरू करने और साथ ही इनके क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए, इस पर भी जानकारी दी जाएगी. दोपहर 1 बजे से फंडिंग-सत्र होगा. इसमें स्टार्टअप और संभावित उद्यमी टियर-I और टियर-II शहरों में फंडिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे. दोपहर 2:45 बजे से पिचिंग-सत्र में स्टार्टअप निवेशकों के साथ सहयोग के अवसर प्राप्त करेंगे और फंडिंग के लिए अपने आइडिया रखेंगे. दोपहर 3:50 बजे से होने वाले स्टार्टअप के इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्र में प्रतिभागी इस बारे में जानेंगे कि उनकी ब्रांड वेल्यू और एमपी स्टार्टअप इकोसिस्टम को कैसे बढ़ावा दिया जाए. कार्यक्रम स्थल पर स्टार्टअप एक्सपो में नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.

एक नजर कार्यक्रम पर
स्पीड मेंटरिंग सत्र- कॉन्क्लेव में होने वाले स्पीड मेंटरिंग-सत्र में स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों तथा स्टार्टअप स्पेस के प्रमुख लीडर्स के साथ मिलेंगे और खुला संवाद किया जाएगा।
कैसे करें शुरू स्टार्टअप-सत्र- इस सत्र में प्रतिभागियों को नीति-निर्माताओं और निर्णयकर्ताओं से जानकारी मिलेगी कि स्टार्टअप कैसे शुरू किया जाए। साथ ही स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों का सामना कैसे किया जाए, पर भी जानकारी दी जायेगी।
फंडिंग-सत्र- फंडिंग-सत्र में स्टार्टअप और संभावित उद्यमी टियर-I और टियर-II शहरों में फंडिंग के विभिन्न तरीकों के बारे में जानेंगे।
पिचिंग-सत्र- पिचिंग-सत्र में स्टार्टअप निवेशकों के साथ सहयोग के अवसर प्राप्त करेंगे और फंडिंग के लिए अपने आइडिया रखेंगे।
इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्र- स्टार्टअप के इकोसिस्टम सपोर्ट-सत्रमें प्रतिभागी इस बारे में जानेंगे कि उनकी ब्रांड वेल्यू और एमपी स्टार्टअप इकोसिस्टम को कैसे बढ़ावा दिया जाये।
स्टार्टअप एक्सपो- कार्यक्रम स्थल पर स्टार्टअप एक्सपो में नई प्रवृत्तियों और नवाचारों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें स्टार्टअप स्पेस के लिये समाधान प्रस्तुत किये जायेंगे।

Posted on

May 13, 2022

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top