
नरसिंहपुर मध्यप्रदेश
प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल गुरूवार 12 मई को जिले के प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पटैल नरसिंहपुर में नगर गौरव दिवस, नरसिंह महोत्सव- 2022 के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री कमल पटैल गुरूवार 12 मई को दोपहर 2.30 बजे जबलपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर जिले की गोटेगांव तहसील के ग्राम परसवाड़ा अपरान्ह 4 बजे आयेंगे। वे ग्राम परसवाड़ा में पूज्या जया किशोरी जी द्वारा होने वाली श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में शामिल होंगे। पटैल सायं 6 बजे परसवाड़ा से प्रस्थान कर सर्किट हाऊस नरसिंहपुर सायं 6.45 बजे आयेंगे और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसके बाद मंत्री पटैल सायं 7.30 बजे स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में नगर गौरव दिवस, नरसिंह महोत्सव- 2022 के अंतर्गत आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात पटैल रात्रि 8 बजे नरसिंहपुर से नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे।


