लोकेशन: बालाघाट (मध्य प्रदेश)
बालाघाट। जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में आयोजित मंडई (मेले) के दौरान चाऊमीन खाने से 118 बच्चे और 12 वयस्क फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी पीड़ितों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।
मेले में चाऊमीन खाने के बाद बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, 21 नवंबर को ग्राम हिर्री में पारंपरिक मंडई मेले का आयोजन किया गया था। मेले में लगे ठेलों से चाऊमीन खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते 118 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। सभी बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) किरनापुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।

45 बच्चों और 12 वयस्कों को जिला अस्पताल किया गया रेफर
स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद 73 बच्चों की हालत में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और निगरानी को ध्यान में रखते हुए 45 बच्चों और 12 वयस्कों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया है।

कलेक्टर ने अस्पताल पहुंचकर जाना मरीजों का हाल
घटना की सूचना मिलते ही बालाघाट कलेक्टर आदित्य सिंह ने 22 नवंबर की सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती बच्चों और अन्य मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी सेहत की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी मरीजों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।

सभी मरीज खतरे से बाहर: CMHO
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में भर्ती सभी 45 बच्चों और मेडिकल वार्ड में भर्ती 12 वयस्कों की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।

Views: 13