pub-1657030687483830

स्वच्छता के क्षेत्र में गोटेगांवखेड़ा पंचायत को मिला ‘स्वच्छता सेवा सम्मान’, जनपद की 90 पंचायतों में टॉप-10 में प्रथम स्थान

Posted on

November 3, 2026

by india Khabar 24

 

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने किया सम्मानित, सरपंच प्रियंका राहुल खेमरिया के नेतृत्व में गांव में निरंतर जारी हैं विकास एवं स्वच्छता के कार्य

गोटेगांव। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्वच्छ ग्राम पंचायत प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत गोटेगांव की ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘स्वच्छता सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। नरसिंहपुर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश शासन के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने पंचायत को यह सम्मान प्रदान किया। ग्राम पंचायत गोटेगांव खेड़ा ने स्वच्छता, जनभागीदारी, बेहतर नेतृत्व और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।

विशेष बात यह है कि जनपद पंचायत गोटेगांव की 90 ग्राम पंचायतों में गोटेगांव खेड़ा पंचायत ने टॉप-10 में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पंचायत द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों और सामूहिक सहभागिता का परिणाम मानी जा रही है। पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप ग्राम पंचायत में स्वच्छता के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। सरपंच प्रियंका राहुल खेमरिया के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और ग्रामवासियों की सहभागिता से गांव को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के प्रयास जारी हैं। सम्मान प्राप्त होने पर सरपंच प्रियंका राहुल खेमरिया ने पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामवासियों, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वच्छता कर्मियों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि गांव को स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित बनाने का संकल्प आगे भी निरंतर जारी रहेगा। ग्राम पंचायत को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जनपद की 90 पंचायतों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त करना और राज्य स्तर पर सम्मानित होना गोटेगांव खेड़ा के लिए गौरव की उपलब्धि है।

Posted on

November 3, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top