pub-1657030687483830

हुतात्मा दिवस पर विहिप-बजरंग दल ने जिला अस्पताल में आयोजित किया रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर

Posted on

November 3, 2026

by india Khabar 24

 

कोठारी बंधुओं सहित राम मंदिर आंदोलन के हुतात्माओं को किया याद, रक्तदान के माध्यम से दिया मानव सेवा का संदेश

नरसिंहपुर। हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा नरसिंहपुर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान एवं रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी राधे साहू ने हुतात्मा दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर आंदोलन के दौरान कोठारी बंधुओं सहित अनेक कारसेवकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उनकी स्मृति में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा हुतात्मा दिवस पर देशभर में रक्तदान जैसे सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं।

राधे साहू ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का माध्यम है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में युवाओं को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन अपने सामाजिक एवं सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

शिविर के आयोजन में जिला अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से श्रीमती डॉ. स्वाति मीणा ब्लड बैंक ऑफिसर, एम.एल. चौधरी ब्लड बैंक इंचार्ज एवं मीनाक्षी चोपड़ा नर्सिंग ऑफिसर का विशेष सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्त परीक्षण एवं रक्तदान संबंधी आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में शिवम राय जिला संयोजक, कार्तिक नेमा सहसंयोजक धर्म प्रसार प्रमुख के साथ नगर संयोजक शुभम मेहतर, लक्की मेहतर, युवराज मेहतर, आकाश पटेल, सतीश मेहतर एवं दीपक लोधी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Posted on

November 3, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top