pub-1657030687483830

बस में गांजा लेकर सफर कर रहा युवक गिरफ्तार, बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में 7.158 किलोग्राम गांजा जब्त

Posted on

November 1, 2026

by india Khabar 24

आशीष दुबे बरगी

थाना बरगी

जिला जबलपुर

बस में गांजा लेकर सफर कर रहा युवक गिरफ्तार, बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में 7.158 किलोग्राम गांजा जब्त

 

जबलपुर बरगी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस से गांजा परिवहन कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 किलो 158 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त और परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बरगी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सिवनी की ओर से बरगी आ रही पवन बस (क्रमांक MP50ZK1297) में एक युवक गांजा लेकर सफर कर रहा है।

 

सूचना मिलते ही बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एनएच-34 स्थित सागर ढाबा के पास घेराबंदी कर बस को रुकवाया।

तलाशी के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के आधार पर एक संदिग्ध युवक को बस से उतारकर पूछताछ की गई।

 

युवक की पहचान दीपक बर्मन (23 वर्ष), निवासी प्रेम सागर झंडा चौक, थाना हनुमानताल, जबलपुर के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके गहरे नीले रंग के पिट्ठू बैग और प्लास्टिक की पन्नी में भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटे चार पैकेट मिले। जांच में पैकेटों के अंदर गांजा बरामद हुआ।

 

पुलिस ने कुल 7.158 किलोग्राम गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

 

संयुक्त टीम की रही अहम भूमिका

 

इस कार्रवाई में बरगी थाना प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनिल कुमार, सहायक उपनिरीक्षक सोमनाथ अहिरवार सहित थाना बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Posted on

November 1, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top