pub-1657030687483830

जिला आयुर्वेद चिकित्सालय शहडोल में 11 अगस्त को होगा स्वर्णप्राशन संस्कार

Posted on

August 10, 2026

by india Khabar 24

शहडोल —– विभाग द्वारा जिला आयुर्वेदचिकित्सालय शहडोल (म.प्र.) में प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र में आयोजित किए जाने वाले स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन मंगलवार 11 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। स्वर्णप्राशन संस्कार के अंतर्गत 0 से 16 वर्ष तक के बच्चों को चिकित्सकों की देखरेख में स्वर्ण भस्म युक्त औषधि का सेवन कराया जाता है।

स्वर्णप्राशन संस्कार का लाभ प्रतिमाह लगभग 200 बच्चे ले रहे हैं। यह औषधि बच्चों के शारीरिक विकास में लाभदायक है।

आयुष विभाग, जिला शहडोल द्वारा जनसामान्य से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का उचित मार्गदर्शन एवं चिकित्सकों के सानिध्य में नियमित स्वर्णप्राशन संस्कार कराएं तथा इस आयुष पद्धति आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था का लाभ लें।

शहडोल  से  सत्येंद्र  सोनी

Posted on

August 10, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top