pub-1657030687483830

शहडोल में कांग्रेस का जश्न: दतिया उपचुनाव में जीत पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां, की आतिशबाजी

Posted on

August 3, 2026

by india Khabar 24

​शहडोल।दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की प्रचंड जीत का असर शहडोल में भी देखने को मिला। जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में गांधी चौक पर इस शानदार विजय का जोरदार जश्न मनाया गया।
​जश्न के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। इस दौरान पूरा गांधी चौक कांग्रेस समर्थित नारों से गूंज उठा।

​”जनता का भरोसा और विकास की जीत”: अजय अवस्थी

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने कहा दतिया की प्रबुद्ध जनता ने लोकतांत्रिक मूल्यों और विकास पर मुहर लगाते हुए घनश्याम सिंह जी को विजयी बनाया है। यह जीत महज एक प्रत्याशी की नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आया एक स्पष्ट जनादेश है।”
​उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है और दतिया का यह परिणाम भविष्य की राजनीति का स्पष्ट संकेत है। कांग्रेस हमेशा की तरह किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई जारी रखेगी।

​विभिन्न संगठनों की रही मौजूदगी

​इस अवसर पर ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई (NSUI), महिला कांग्रेस और सेवादल के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी नेताओं ने नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनकी जीत से क्षेत्र के विकास को एक नया आयाम मिलेगा।

शहडोल  से सत्येन्द्र  सोनी

Posted on

August 3, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top