pub-1657030687483830

मेंटेनेंस में गड़बड़ी कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन करंट की चपेट में आई युवती को मुआवजा व दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Posted on

July 22, 2026

by india Khabar 24

 

छिंदवाड़ा :- आये दिनों हो रहे हादसों ने एक बार फिर विधुत व्यवस्था के मेटेनेंस व सुरक्षा पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा दिया है ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम विधुत उपकरणों के रखरखाव बिजली तारों का टूटना पोलों का गिरना एवं खुले में लम्बे समय तक पडे़ रहना दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनता है समय समय पर विधुत विभाग द्वारा एडवाइजरी‌ जारी की जाती है लेकिन जमीनी स्तर पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा स्वयं अमल नही किया जाता है ऐसे में विधुत विभाग की‌ कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठना स्वाभाविक है एवं विधुत विभाग के मेटेनेंस के दावों की पोल खुल गई है उक्त आशय की जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि अमरवाड़ा के हरई विकास खंड के ग्राम उमरी कला में एक दर्दनाक हादसे में विधुत के एल टी तार की चपेट में आने से नाबालिग 17 वर्षीय युवती प्रिया पिता संतराम मर्सकोले की असामयिक मौत हो गई जिससे ग्रामीणों विधुत विभाग के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने संबंधित विधुत कर्मचारियों को विधुत तार टूटने की सूचना दे दी गई थी इसके बाद भी न तो बिजली आपूर्ति बंद की न ही टूटे तार हटाये गए न ही तारों की मरम्मत की गई जिसके चलते किशोरी विधुत तार की चपेट में आने मौत के आगोश में समा गई इससे स्थानीय लोगों में विधुत विभाग के प्रति भारी आक्रोश है कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन मंत्री विधुत सुरक्षा व निरीक्षण म. प्र. शासन को ज्ञापन सौप कर मांग की है कि ‌‌ घटना के‌ प्रभावित‌ परिवार को उचित मुआवजा दिलाया जाए एवं हादसे के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर ठोस कार्रवाई की जाए घटना की पुनरावृत्ति पर रोक के लिए आवश्यक कदम उठाये जाए इस दौरान प्रमुखतः कांग्रेस प्रभारी पप्पू यादव शहर कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल दुबे राजेन्द्र नाथ राशिद खान धीरज घोंगे उज्जवल भोपे शिवराज चौरे अमित प्रजापति नारु सोनी शहाबुद्दीन खान शादाब खान सुरजीत करो सिया बाबा ठाकुर राजेन्द्र श्रीवास कमल यादव इत्यादि थे

Posted on

July 22, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top