pub-1657030687483830

हर्रई सिविल अस्पताल में विशेषज्ञ सुविधाओं की मांग, विधायक कमलेश प्रताप शाह ने मुख्यमंत्री से मिलकर रखी मांग

Posted on

July 22, 2026

by india Khabar 24

 

हर्रई/छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश प्रताप शाह ने हर्रई सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि हर्रई सिविल अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में प्रसव (डिलीवरी) होते हैं तथा यह क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य होने के कारण यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से हर्रई सिविल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ, सोनोग्राफी मशीन तथा सर्वसुविधायुक्त एम्बुलेंस स्वीकृत करने का आग्रह किया है। विधायक का कहना है कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को समय पर उपचार मिल सकेगा तथा उन्हें इलाज के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक ने उम्मीद जताई है कि सरकार जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक स्वीकृति प्रदान करेगी, जिससे हर्रई सहित आसपास के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकेंगी

Posted on

July 22, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top