pub-1657030687483830

वेयरहाउस एवं किसानों के घरों को निशाना बनाने वाला अनाज चोर गिरोह नरसिंहपुर पुलिस गिरफ्त में।

Posted on

July 13, 2026

by india Khabar 24

• शातिर चोर गिरोह वेयरहाउस एवं सूने घरों को बनाता था निशाना।
• किसानों की मेहनत का अनाज चुराकर ले जाते थे शातिर चोर।
• शातिर चोरों ने दो अलग-अलग वारदातों में 61 बोरी अनाज चोरी किया था।
• आरोपियों से 21 बोरी चोरी का अनाज, बिक्री की नगद राशि एवं 02 मोटरसाइकिलें जप्त।
जिले में अवैध गतिविधियों एवं संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना तेंदूखेड़ा क्षेत्र में घटित दो अलग-अलग अनाज चोरी के मामलों का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 04 आरोपियों एवं एक विधि का उल्लंघन करने वाले बालक को अभिरक्षा में लिया है।
दो अलग-अलग चोरी के प्रकरण दर्ज : दिनांक 19.03.2026 को बिलगुंवा स्थित वेयरहाउस से लगभग ₹88,000 मूल्य की मूंग एवं चना चोरी होने पर थाना तेंदूखेड़ा में धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त दिनांक 11.07.2026 को ग्राम रमपुरा में एक किसान के घर से 14 बोरी मूंग एवं 07 बोरी चना, कुल लगभग ₹95,000 मूल्य का अनाज चोरी होने पर धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
चोरी का मशरूका बेचने की फिराक में दबोचे गए आरोपी : विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी चोरी का अनाज बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातें करना स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार किये गये आऱोपी की विवरण – 1. सुमित यादव पिता सुरेश यादव उम्र 18 साल निवासी रमपुरा, 2. अमित कुर्मा पिता मून्नालाल कुर्मी उम्र 23 साल निवासी रमपुरा, 3. राजा ठाकुर पिता कमलेश ठाकुर उम्र 19 साल निवासी ग्राम खमरिया, 4.  संतोष पिता नेतराम कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र 12 तेंदूखेडा  तथा एक विधि का उल्लंघन करने वाले वाला बालक उम्र 17 साल।
मशरूका एवं वाहन बरामद : आरोपियों के कब्जे से 14 कट्टी मूंग, 07 कट्टी चना, ₹10,000 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही मे सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी थाना तेंदूखेडा निरी किशोर वामनकर, सउनि जितेन्द्र राजपूत,  प्रआर संजय शाह, आर नारायण मराबी, आर सुधीर चांडी, आर  बहादुर कुशवाहा, आर लखनलाल अहिरवार,आर हेमन्त लोधी  की  सराहनीय भूमिका रही है ।

Posted on

July 13, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top