pub-1657030687483830

नहीं थम रहे सड़क हादसे, 9 वर्षीय बालक की मौत

Posted on

May 26, 2026

by india Khabar 24

शहडोल——— जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमरहा में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भमरहा में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित किराना दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान में बैठा मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दुकान में बैठा था मासूम, अचानक घुसी कार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भमरहा गांव के कैथा चौराहा के पास महेंद्र सिंह की किराना दुकान संचालित है। सोमवार शाम उनका 9 वर्षीय पुत्र दीपक दुकान में बैठा हुआ था। इसी दौरान ब्यौहारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक कार अनियंत्रित होकर सीधे दुकान के अंदर जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के अंदर बैठा दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल बालक को अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रीवा रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने कार और चालक को लिया कब्जे में

घटना की जानकारी मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि दुकान सड़क किनारे स्थित है और उसके पास ही परिवार का घर भी है। हादसे के समय बालक दुकान में अकेला बैठा था। थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। चालक से पूछताछ की जा रही है तथा वाहन को जब्त कर लिया गया है।

एक दिन पहले भी हुई थी मासूम की मौत

गौरतलब है कि ब्यौहारी क्षेत्र में एक दिन पहले भी सड़क हादसे में एक मासूम की जान गई थी। रविवार को घर से सड़क पर निकले एक बालक को गैस सिलेंडर से लोड वाहन ने कुचल दिया था। लगातार हो रहे हादसों से क्षेत्र में लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है।

शहडोल से सत्येंद्र सोनी

Posted on

May 26, 2026

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top