शहडोल। शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार रात राजेंद्र सिंह क्लिनिक के सामने एक कार और स्कूटी की टक्कर के बाद जमकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते बढ़ गया और कुछ ही देर में दोनों तरफ से दर्जनों युवक मौके पर पहुंच गए। और मारपीट होने लगी,सड़क के बीच हुए इस विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया और करीब आधे घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।जाम में फंसी रही सड़क,
घटना के दौरान मेन रोड पर लंबा जाम लग गया। राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि घटना स्थल से कोतवाली थाना महज कुछ दूरी पर होने के बावजूद न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही यातायात कर्मी दिखाई दिए। इससे पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
स्थानीय युवाओं ने संभाला मोर्चा
स्थिति बिगड़ती देख आसपास के स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। काफी देर तक समझाइश के बाद विवाद शांत हो सका। यदि समय रहते स्थानीय लोग हस्तक्षेप नहीं करते तो मामला और गंभीर हो सकता था।


