pub-1657030687483830

जबलपुर में पदस्थ IAS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय कृषि मंत्रालय में बने डायरेक्टर

Posted on

November 19, 2025

by india Khabar 24

 

(मध्यप्रदेश के आईएएस अफसर को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। एमपी कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुला लिया गया है)

जबलपुर मध्यप्रदेश के आईएएस अफसर को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। एमपी कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश लवानिया को प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली बुला लिया गया है। केंद्र सरकार ने अविनाश लवानिया को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर पद पर नियुक्त किया है।

दिल्ली में जल्द पदभार करेंगे ग्रहण

जानकारी के मुताबिक, यह नियुक्ति सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के अंतर्गत 5 साल के लिए की गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से राज्य की मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में आईएएस लवानिया को तुरंत राज्य सरकार की ड्यूटी से मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। नए आदेश के बाद वे जल्द ही दिल्ली में पदभार ग्रहण करेंगे।

वर्तमान में अविनाश लवानिया जबलपुर में पदस्थ

बता दें कि, आईएएस अधिकारी अविनास लवानिया वर्तमान में मध्यप्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के आदेश के बाद अब वे जल्द ही दिल्ली में पदभार ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अविनाश लवानिया इससे पहले मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं और ऊर्जा क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना होती रही है।

Posted on

November 19, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top