pub-1657030687483830

गेहूँ के भंडारण हेतु चिन्हित गोदामों की सूची प्रकाशित, आज दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां आमंत्रित

Posted on

March 15, 2025

by india Khabar 24

 

जबलपुर रबी विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जित किये जाने वाले गेहूँ के भंडारण हेतु मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला प्रबंधक द्वारा चिन्हित वेयरहाउस एवं गोदामों की सूची वरियता क्रमानुसार तैयार कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत की है। कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा ने गोदामों और वेयरहाउस की इस सूची पर आपत्तियां आमंत्रित की हैं। आपत्तियां आज 15 मार्च की दोपहर 12 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
चिन्हित वेयरहाउस एवं गोदामों की सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन जबलपुर की बेवसाईट https//Jabalpur.nic.in पर किया गया है। सूची जिला आपूर्ति नियंत्रक, जिला प्रबंधक मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन एवं कृषि उपज मंडी कार्यालय में भी चस्पा की गई है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक नुजहत बानो बकाई के मुताबिक यदि सूची में उल्लेखित वेयर हाउसों एवं गोदामों के प्राथमिकता क्रम के निर्धारण के संबंध में अथवा किसी अन्य बिन्दु पर किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति है तो वह अपनी लिखित आपत्ति 15 मार्च की दोपहर 12 बजे तक जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय के ई-मेल एड्रेस foodoffjab@nic.in अथवा जिला प्रबंधक कार्यालय मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के ई-मेल एड्रेस mpwlcjabalpur@gmail.com के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है।

Posted on

March 15, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top