pub-1657030687483830

पीएम श्री एयर एंबुलेंस से लालबर्रा के अमोली की 4 वर्षीय बच्ची को किया भोपाल एम्स रवाना,,

Posted on

February 9, 2025

by india Khabar 24

बालाघाट में दूसरी बार उपयोगी साबित हुई एयर एंबुलेंस योजना,,

बालाघाट।

एंकर – म प्र शासन की स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रगतिरत पीएम श्री एयर एम्बुलेन्स सेवा का जिले में दूसरी बार उपयोगी साबित हुई है। रविवार को लालबर्रा के अमोली की 4 वर्षीय मासूम बालिका स्मोही अवधिया को भोपाल के एम्स में उपचार के लिए उपयोग में लायी गयी है। सीएमएचओ डॉ. मनोज पांडे ने बताया कि कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देशन में जिले में एयर एम्बुलेंस की मदद से एक मासूम बच्ची को उपचार के लिए भोपाल रवाना किया गया है। जिला अस्पताल में जिंदगी से लड़ रही मासूम बच्ची अमोली निवासी को रविवार सुबह 7:30 बजे उपचार के लिए भोपाल एम्स रवाना किया गया। जिला मुख्यालय से राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना से किसी मरीज के उपचार के लिए योजना सफल साबित हुई है। जबकि पहली बार गोंदिया से इस सेवा का उपयोग नक्सल घटना में घायल शिवकुमार शर्मा को उपचार के लिए दिल्ली उपचार के लिए रवाना किया जा चुका है। डॉ. पांडेय ने बताया कि आर्गन फेलियोर की समस्या से ग्रसित मासूम बच्ची स्मोही अवधिया पिता राहुल अवधिया जिला अस्पताल में पीआईसीयू में भर्ती थी। स्मोही की समस्या अत्यधिक गंभीर होती जा रही थी। ऐसे में उसका उपचार जिले में संभव हो पाना मुश्किल होता जा रहा था। जिसके बाद जिला प्रशासन की मदद से स्मोही को भोपाल एम्स भेजने का निर्णय लिया गया। रविवार सुबह 7:30 बजे पुलिस परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर (एयर एम्बुलेंस) के जरिये स्मोही की भोपाल एम्स के लिए रवानगी की गई। इस कार्य में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों का भी सहयोग रहा।

बालाघाट से प्रकाश चौहान की रिपोर्ट

Posted on

February 9, 2025

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top