पुलिस लाईन शहडोल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविरशिविर का आयोज 350 से अधिक कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

Posted on

December 10, 2024

by india Khabar 24

पुलिस अधीक्षक शहडोल के मार्गदर्शन में दिनांक 10.12.2024 को पुलिस लाइन

शहडोल पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में दिनांक 10.12.2024 को पुलिस लाइन जिले में पदस्थ सभी पुलिस कर्मचारियों औरअधिकारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिला अस्पताल एवं शहर के प्रमुख निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाईयां वितरित की गई। स्वास्थ्य परीक्षण में जिले के सभी पुलिस थानों, कार्यालयों, पुलिस शाखाओं, एवं विशेष सशस्त्र बल की कंपनी में कार्यरत करीबन 350 से अधिक पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच की गई।

इस दौरान रक्त दाब, शुगर, आंखों की जांच, खून, थायराईड, यूरिन एवं हड्डियों की जांच की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यायाम करने, टेंशन फ्री एवं अच्छी नींद लेने की सलाह दी गई।

स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में जिला चिकित्सालय शहडोल से डॉ. राकेश सिंह यादव, अमृता हॉस्पिटल से डॉ. विमल प्रजापति एवं डॉ. विनम्र जैन, आदित्य हॉस्पिटल से डॉ. आदित्य द्विवेदी एवं डॉ. अम्बिका द्विवेदी, श्रीराम हॉस्पिटल से डॉ. अमित वर्मा एवं डॉ. अमोल प्रभाकर पाण्डेय, रिलायंस फाउंडेशन शहडोल की तरफ से सूरज कुमार झा एवं हर्बल केयर से डाईट अनालिस्ट क्षमा मिश्रा ने अपनी सेवायें दी शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

December 10, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top