जबलपुर रेल मंडल
मध्यप्रदेश
जबलपुर रेल मंडल में अपनी आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर एक अधिकारी एवं 13 कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर डीआरएम श्री विवेक शील द्वारा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज देकर विदाई दी गई।
इस अवसर पर सेवा निवृत होने वाले अधिकारी श्री संजय पांडे मंडल विद्युत अभियंता (समान्य) एवं कर्मचारियों में सर्वश्री संतोष कुमार, रूपचन्द्र राय, मोहम्मद अजीम खान, धनराज विमल, सुरेश राम, अरविंद कुमार तिवारी आदि प्रमुख थे।
सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों का भुगतान एन.ई.एफ.टी के माध्यम से किया गया। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में श्री विवेक शील के साथ ही वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुबोध विश्वकर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री शची पति नंदन एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री प्रशांत कुमार अहिरवार के साथ ही कार्मिक एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
टाइटल —
जबलपुर से संवाददाता रिपोर्ट


