pub-1657030687483830

कलेक्टर ने की समयावधि पत्रों की समीक्षा

Posted on

November 18, 2024

by india Khabar 24

शहडोल। कलेक्टर केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी विभागों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने समाधान ऑनलाईन पोर्टल, सीएम हेल्पलाईन सहित स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, ऊर्जा विभाग,जल संसाधन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, वित्त विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य विभागों की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री अंजली रमेश, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर अरविंद शाह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्रीमती अमृता गर्ग, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति परस्ते, श्रीमती एन्टोनियो एक्का भागीरथी लहरे सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

November 18, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top