जबलपुर मध्यप्रदेश

जबलपुर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आज आधारताल स्थित तालाब पर पहुंचकर छठ के इस महापर्व के अवसर पर उपस्थित सभी श्रृद्धालुओं को बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान सूर्य देवता और छठ मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। जिन श्रृद्धालुओं ने पवित्र भाव से व्रत उपवास किया है उनकी मनोकामना पूर्ण हो। सभी के घरों में सुख, समृद्धि व शांति का वास हो, सभी एक साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। इस अवसर पर विधायक लघन घंघोरिया, अभय सिंह, कौशल सूरी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मंत्री श्री सिंह ने गुलौआ चौक पानी की टंकी के पास, शाही तालाब दुर्गा कॉलोनी संजीवनी नगर, तिलवारा घाट, उमाघाट एवं गौरीघाट में छठ पूजा के कार्यक्रमों में शामिल हुए।
जबलपुर से संवाददाता नरेश चौधरी की रिपोर्ट
Post Views: 38


