pub-1657030687483830

शताब्दी वर्ष प्रवेश के साथ संघ की स्थापना दिवस पर हुआ पद संचलन

Posted on

October 14, 2024

by india Khabar 24

शहडोल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दुनिया का इकलौता सामाजिक संगठन है जो अपनी स्थापना के 100 वे वर्ष में सफलता पूर्वक प्रवेश कर रहा है इतनी लंबी यात्रा के बावजूद आरएसएस आज भी अपने सिद्धांतों उद्देश्य और लक्ष्य पर निरंतर बढ़ता दिख रहा है आरएसएस का गठन विजयदशमी के दिन सन 1925 में नागपुर में की गई थी संघ राष्ट्र निर्माण में हमेशा अपनी सक्रिय भूमिका निभाया है संघ का अनुशासन उसके मार्गदर्शी सिद्धांत ने धीमे धीमे बच्चो से लेकर युवा पीढ़ी को आंतरिक रूप से प्रभावित और आकर्षित किया है संघ ने अपने हर स्वयंसेवक को राष्ट्र और समाज निर्माण के कर्तव्य का बोध कराया है जिसकी बानगी आरएसएस संगठन की लगातार बढ़ती संख्या और आकार से स्पष्ट होता है
शहडोल जिले में विजय दशवी के पवन पर्व पर आरएसएस स्वयं सेवकों द्वारा 50 से अधिक शाखाओं में भगवा ध्वज प्रार्थना शस्त्र पूजन के बाद पूर्ण गदवेश में दंड के साथ कदम से कदम मिलाते हुए गीत गाते हुए नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए पथ संचलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। गौरतलब है शहडोल जिले के छः खंडों सहित शहडोल नगर के तीन अलग अलग उपनगर में पथ संचलन हुआ पांडव नगर के स्वयं सेवक पॉलिटेक्निक ग्राउंड में विराट उपनगर के स्वयं सेवक घरौलानाथ हनुमान मंदिर में एवम गणेश उपनगर के स्वयं सेवक पंचायती मंदिर में भगवा ध्वज प्रार्थना शस्त्र पूजन के बाद पूर्ण गडवेश दंड के साथ कदम से कदम मिलाते एवम गीत गाते नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए पथ संचलन किया गया जिसमे बच्चे युवा एवम वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने भाग लिया वही इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नगर के गढ़ मान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए । वही आरएसएस की विचारधारा स्थापना, पर्यावरण में आम नागरिकों भूमिका कुटुंब प्रबोधन समरसता एकता जैसे विषय पर हनुमान मंदिर विराट उपनगर ने जिला कार्यवाह मनीष द्विवेदी द्वारा बौद्धिक दिया गया कार्यक्रम में नगर कार्यवाह मनोज निगम रामकुमार सेन सहित नगर एवं जिले में दायित्व संभाल रहे स्वयं सेवक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संचालित किया गया ।

शताब्दी शंखनाद 17 अक्टूबर को जिला स्तर पर होगा विशाल पथ संचलन

जिला कार्यवाह मनीष द्विवेदी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया 17 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को शहडोल जिला मुख्यालय में दोपहर 3 बजे स्थानीय महात्मा गांधी स्टेडियम में सभी स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा जहा से पूरे जिले से आने वाले स्वयंसेवकों द्वारा आरएसएस की स्थापना के शताब्दी प्रवेश वर्ष के उपलक्ष्य में विशाल पथ संचलन पूर्ण गदवेश दंड सहित किया जाएगा जो नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए गांधी स्टेडियम में समाप्त होगी । कार्यक्रम में भारी संख्या में स्वयंसेवकों के आने की संभावना जताई जा रही है।वही विशाल पथ संचलन को लेकर संगठन स्तर पर जोरदार तैयारी की जा रही है शहडोल से फरीद खान की रिपोर्ट

Posted on

October 14, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top