
दुलीचंद मार्को संवाददाता
बीजाडांडी: आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला के विकासखण्ड बीजाडांडी थाना अंतर्गत मानिकसरा चौकी और पौड़ी माल में श्रीमान पुलिस अधिक्षक मण्डला द्वारा क्राइम मिटिंग में दिये गये निर्देशों के पालन में थाना बीजाडांडी पुलिस द्वारा गांव-गांव में दबिश दी की गई। जिसमें 4 अलग अलग जगह से अवैध शराब ज़प्त की गई।
आरोपी :- गुरुदेव पिता मुन्ना लाल भवेदी उम्र 22 वर्ष R/O मानिकसरा ।
ज़ब्ती :- एमडी 10 पाव कीमत 1700 , जीनियस -34 पाव 4080 , बियर हन्टर – 14 बोतल -2380/ , 14 लीटर कच्ची महुआ कीमत 840/-
कुल कीमती – 9000 /-
आरोपी देवकी बाई पति लखन लाल सरोतिया 1 पाव एमडीरम 2 बीयर हंटर और 12 लीटर कच्ची शराब पाया गया। वहीं थाना प्रभारी बीजाडांडी अंतिम पवार सहित पुलिस बल के साथ दबिश देकर रविवार को अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपीयों को हजारों रुपयो की शराब जब्त कर गिरफ्तार किया है।
बीजाडांडी थाना प्रभारी :- अंतिम पवार
पुलिस की छापेमारी को देखकर अवैध अंग्रेज़ी शराब और महुआ शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया। बीजाडांडी थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी स्थिति में क्षेत्र में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
यदि कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाती रहेगी।
क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता
बाजार-हाट के अलावा यदि किसी के घर में भी शराब की अवैध बिक्री करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने लोगों से शराब और नशे के कारोबार को लेकर पुलिस को सूचना देने की बात भी कही। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।
अवैध गति विधियों में संलिफ्त लोगों में भय बना हुआ है




