pub-1657030687483830

बरगी जलभराव को लेकरमंडला कलेक्टर से बस्ती के आसपास रिटर्निंग वाॅल की मांग

Posted on

October 9, 2024

by india Khabar 24

दुलीचंद मार्को संवाददाता

आवेदन दिए एक महीने होने को है, जनपद में बेठे आधिकारियों ने विस्थापितों की सुध नहीं ली

नारायणगंज/मंडला : पूर्व में जबलपुर और आसपास के जिलों में लगातार बारिश के कारण नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध का जल स्तर समुद्र तल के 422.76 मीटर क्षमता से अधिक भर जाने के कारण सहजपुरी नारायणगंज के बस्तियों में पानी भर गया था।

ऐसी ही घटना की सूचना मंडला जिले के बरगी बांध से विस्थापित गांव पदमी नारायणगंज से भी आई थी, बरगी विस्थापितों ने आवेदन के माध्यम से अपना दर्द बयां किया है,अधिकारीयों ने बरगी जलाशय में आने वाले पानी के आवक का अनुमान और गणना सही तरीके से नहीं किया।यह बांध नियम और विवेकपूर्ण बांध प्रबंधन का उल्लघंन है।

नर्मदा बेसिन में मिट्टी पहले से ही लगभग पूरी तरह संतृप्त है,
अगर इस चेतावनी को नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारी ध्यान रखते हुए बरगी जलाशय के जल को पहले से नियंत्रित कर खाली करते तो ये हालात नहीं बनते और बांध के नीचे वाली बस्तियाँ भी सुरक्षित रहती।उस रात को जलाशय में आए तेज बहाव के कारण मछुआरों द्वारा डाला गया जाल भी भारी मात्रा में बह गया है। लेकिन सवाल यह खड़ा होता है प्रशासन अभी तक संज्ञान नहीं लिया।

बरगी बांध विस्थापित एवं प्रभावित संघ सरकार से मांग करता है कि जिले के विस्थापित गांव में हुए नुकसानी का जायजा लेकर राहत और क्षतिपूर्ति दिया जाए और भविष्य में बाढ़ के पानी से बचाव के लिए बसाहटों के आसपास रिटर्निंग वाल निर्माण कराये जाने हेतु ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर रजिस्टर्ड पोस्ट से कलेक्टर मंडला को भेजा है। परन्तु आजतक जनपद पंचायत से कोई देखने तक नहीं आया है।

जमना प्रसाद बर्मन(7748950739)

हीरा लाल बर्मन (9303367498)

विस्थापित ग्राम सहजपुरी, नारायणगंज सादर प्रकाशनार्थ

5
1

Posted on

October 9, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top