
लालबर्रा/बालाघाट।
बालाघाट और परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क नेवरगांव ,जाम छिंदलई ,लामता सड़क का काम इन दिनों प्रारंभ है यह कार्य 30 मई 2023 से प्रारंभ किया गया है। जिसका दायित्व मध्यप्रदेश शासन की महत्वपूर्ण एजेंसी लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 01 बालाघाट के पास है आपको बता दें कि लोक निर्माण विभाग नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य करती है किंतु इस मार्ग में देखने में आ रहा है कि ठेकेदार द्वारा निम्न स्तरीय मटेरियल का उपयोग कर घटिया से घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे क्षेत्रीय जनों में आक्रोश भी है और उनका मानना है कि यह सड़क लंबे समय तक नहीं चल पाएगी। ग्रामीण जनों की शिकायत पर मीडिया कर्मी जब मौका स्थल पर पहुंचे तो वाकई में घटिया मटेरियल का उपयोग किया जा रहा था यहां तक की मटेरियल सेट करने के लिए बिछाई जाने वाली पन्नी गायब थी और वाइब्रेटर का उपयोग भी नहीं किया जा रहा था यह कह सकते हैं कि ठेकेदार विभागीय अधिकारियों की सांठगांठ से अपनी मनमानी कर रहा है जिसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को भुगतना पड़ेगा।

इनका कहना है-
आपने मामला संज्ञान में लाया है कल ही मैं दिखवाता हूं।
कुलदीप चंद्रवंशी अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग बालाघाट।


