pub-1657030687483830

बढ़ी बीमा राशि कम करने हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित

Posted on

September 19, 2024

by india Khabar 24

निशुल्क बीमा और पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल करने की भी मांग

 

जबलपुर। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के निर्देश पर संगठन ने आज जबलपुर संभागीय इकाई के अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर कलेक्टर दीपक सक्सेना के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। विगत दिवस मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर घोषणा की है कि पत्रकार बीमा योजना में बीमा कंपनी द्वारा प्रीमियम की दरों में की गई वृद्धि का भार राज्य सरकार उठाएगी। प्रदेश के पत्रकारों से गत वर्षों की तरह ही प्रीमियम लिया जाएगा। साथ ही पत्रकार बीमा योजना में फॉर्म भरने के लिए निर्धारित तिथि 20 सितम्बर से बढ़ाकर 25 सितम्बर 2024 की गई है।


इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल ने श्रमजीवी पत्रकारों का पांच लाख का बीमा निशुल्क किये जाने की मांग दोहराई है। साथ ही चर्चा के दौरान संघ ने पत्रकारों और उनके परिजनों को आयुष्मान योजना में जोड़ने का भी महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। इस अवसर पर संभागीय महासचिव अरविंद देवक, जिला महासचिव कदीर अंसारी, सत्यम तिवारी, अविनाश चौरसिया, दीपक कुमार तिवारी, सैय्यद मुजम्मिल हुसैन नक़वी, दीपक अवस्थी, नरेश चौधरी, वीरेंद्र सिंह बुशैल मौजूद रहे।

कदीर अंसारी
महासचिव
जबलपुर जिला इकाई

Posted on

September 19, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top