pub-1657030687483830

कलेक्‍टर ने किया स्‍थल निरीक्षण प्रधानमंत्री के जन्‍मदिन 17 सितम्‍बर को जिला चिकित्‍सालय में खुलेगा जन औषधि केन्‍द्र

Posted on

September 14, 2024

by india Khabar 24

 

जबलपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिन 17 सितम्‍बर को जिला चिकित्‍सालय जबलपुर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्र का शुभारंभ होगा। जिला अस्‍पताल के प्रवेश द्वार के समीप खोले जा रहे इस जन औषधि केन्‍द्र का संचालन जिला रेडक्रॉस सोसायटी करेगी। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने आज शाम जन औषधि केन्‍द्र के लिए चयनित स्‍थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, जिला चिकित्‍सालय के सिविल सर्जन डॉ. मनीष मिश्रा एवं जिला रेडक्रॉस सोसाय‍टी के सचिव आशीष दीक्षि‍त भी मौजूद थे।

इस अवसर पर बताया गया कि श्री नरेन्‍द्र मोदी के जन्‍म दिन पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्र जिला अस्‍पताल जबलपुर सहित प्रदेश के सभी जिला अस्‍पतालों में खोले जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्‍म दिवस 17 सितम्‍बर को सुबह 10.30 बजे भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्‍ट्रीय कन्‍वेंशन सेंटर से सभी जिलों के जिला अस्‍पतालों में खोले जा रहे प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्रों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का सभी जिला चिकित्‍सालयों में सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्‍द्र के शुभारंभ के मद्देनजर सभी जरूरी व्‍यवस्‍थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।

Posted on

September 14, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top