pub-1657030687483830

मुख्यमंत्री के काफिले की कार से टकराया ऑटो, 3 घायल: राजगढ़ के सारंगपुर में हादसा

Posted on

August 5, 2024

by india Khabar 24

 

राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले के वाहन से एक ऑटो टकरा गया। जिसमें ऑटो में सवार तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे को कलेक्टर और एसपी सारंगपुर के अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका इलाज जारी है।

सीएम डॉ. मोहन यादव शाजापुर जाने के लिए भोपाल से कार से निकले थे। उनके काफिले में पीछे चल रहा एक वाहन राजगढ़ जिले के सारंगपुर में हाईवे पर एक ऑटो टकरा गया। ऑटो में ऑटो चालक आरिफ, उनकी पत्नी और दो बच्चे मौजूद थे। घटना में महिला और एक बच्चे को मामूली खरोच आई। जबकि आमीन पिता आरिफ उम्र 13 की कमर और पैर में चोट आई है।

घटना के बाद बच्चे को प्रभारी कलेक्टर महिप किशोर तेजस्वी और एसपी आदित्य मिश्रा सारंगपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मामूली चोट आने की जानकारी दी। घटना के दौरान एसपी आदित्य मिश्रा और प्रभारी कलेक्टर भी CM काफिले का फॉलो कर रहे थे।

घटना की जानकारी लगते ही राज्य मंत्री गौतम टेटवाल भी घायलों को देखने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल चाल जाना और कहा कि चिंता न करें। सरकार तुम्हारे साथ है, इलाज की चिंता हम करेंगे। मंत्री ने 50 हजार रुपए सहायता राशि का चेक भी सौंपा। साथ ही ऑटो की मरम्मत करने के लिए कहा है।

Posted on

August 5, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top