pub-1657030687483830

एमपी को मिला एक और खिताब: पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना में अन्य राज्यों को पछाड़ा, सीएम मोहन ने दी बधाई

Posted on

July 29, 2024

by india Khabar 24

 

भोपाल मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर एक और खिताब मिला है। एमपी को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर और दीनदयाल अंत्योदय योजना को लेकर पुरस्कार मिला है। वहीं इसे लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नगरीय एवं आवास विभाग को बधाई दी है।

नई दिल्ली में पीएम सम्मन निधि योजना को प्राइज अवॉर्ड और दीनदयाल अंत्योदय योजना को स्पार्क अवार्ड से सम्मानित किया गया है। स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना में मध्य प्रदेश ने अन्य राज्यों को पछाड़ा है। इस योजना के तहत 11 लाख 95 हजार प्रकरणों में 1736 करोड़ रुपए का वितरण हुआ।
दीनदयाल अंत्योदय योजना में 60 हजार से अधिक स्व सहायता समूह का गठन कर 32 हजार से अधिक समूहों को 320 करोड़ रुपए की आवृत्ति निधि प्रदान की गई है। सरकार ने 20 हजार से अधिक सहायता समूह को कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया है। आपको बता दें कि दीनदयाल अंत्योदय योजना में स्वरोजगार, कौशल प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा और संस्थागत विकास के द्वारा शहरी गरीबों को आजीविका उपलब्ध कराई जाती है।

Posted on

July 29, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top