pub-1657030687483830

भाजपा की तरफ से जनता लड़ रही है चुनाव : विष्णुदत्त शर्मा

Posted on

April 5, 2024

by india Khabar 24

दमोह मध्यप्रदेश

हरेंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रोड शो के दौरान कहा कि हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है और हमारे कार्यकर्ता उत्साह से भरे हैं दमोह में राहुल लोधी के नामांकन के अवसर पर उमड़ा अपार जनसमूह यह बताता है कि इस बार जनता ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रही है जनता ने तय कर लिया है कि एक बार फिर भाजपा की सरकार बना है और पर जनता प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के लिए ललायित है

जनता के समर्थन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी दमोह ही नहीं हर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल करेगी प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत का इतिहास बनाएगी यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दमोह में पार्टी प्रत्याशी राहुल लोधी के समर्थन में आयोजित रोड शो के दौरान कही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश शासन के मंत्री पहलाद पटेल पूर्व मंत्री व विधायक जयंत मलैया गोपाल भार्गव ने गुरुवार को दमोह कलेक्ट कार्यालय में लोकसभा के पार्टी प्रत्याशी राहुल लोधी का नामांकन दाखिल कराया रोड शो के दौरान जनता का अभिवादन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि दमोह की धरती पर यह रोड शो प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने के लिए जनता का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा हैं
उन्होंने कहा कि दमोह की जनता भारतीय जनता पार्टी पर अपार स्नेह लुटा रही है प्रधानमंत्री मोदी जन-जन में लोकप्रिय हैं और भारतीय जनता पार्टी का प्रयास हर व्यक्ति तक पहुंच कर लोकसभा चुनाव की दृष्टि से आशीर्वाद मांगना है मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि जनता भाजपा सरकार के कामों को पसंद करती है मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि दमोह जैसे शहर में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह बता रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति जन समर्थन का स्तर क्या है

Posted on

April 5, 2024

by india Khabar 24

1 thought on “भाजपा की तरफ से जनता लड़ रही है चुनाव : विष्णुदत्त शर्मा”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top