जबलपुर,
जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आज बुधवार को सामाजिक संस्था सात्विक सेवा समिति एवं सक्षम प्राणदा के सहयोग से होटल रॉयल ऑर्बिट आयोजित किये गये रक्तदान शिविर में 56 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया । शिविर संयोजक डॉक्टर अंकित सेठ ने बताया कि शिविर में जिला अस्पताल की डॉ श्रीमती अमितोष भल्ला एवं उनकी टीम मौजूद थी। शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य सुनील गर्ग, सात्विक सेवा समिति के अध्यक्ष बसंत घोड़ावत, श्रीमती ज्योति घोड़ावत, आशीष चिमनानी, सोमेश,आशीष जैन, पीयूष जैन, संतोष जैन आदि उपस्थित थे।
Post Views: 57


