pub-1657030687483830

तेज रफ्तार की वजह से बुझा घर का चिराग, परिवार में फिर मातम, एक दिन पहले था 40वां

Posted on

February 21, 2024

by india Khabar 24


तेज रफ्तार की वजह से बुझा घर का चिराग, परिवार में फिर मातम, एक दिन पहले था 40वां


चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा-तुमान। तेज रफ्तार की वजह से एक बार फिर परिवार ने अपना लाल खो दिया है। घटना दर्री मुख्य मार्ग हसदेव स्कूल के पास मंगलवार की शाम हुई।
मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड नंबर 35 बालकों नगर का निवासी साबिर खान पिता करीम खान उम्र 50 वर्ष अपनी बाइक क्रमांक सीजी 12 एएन 7994 से अपने घर की ओर जा रहा था। साबिर खान दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग दर्री हसदेव स्कूल के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 15 सी एक 6205 ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। साबिर खान के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट की वजह से मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। साबिर को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।
ज्ञात हो कि साबिर का परिवार पहले से ही शोक में डूबा हुआ है। मृतक साबिर खान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी फैज मोहम्मद के साले साहब थे। हाल ही फैज मोहम्मद की अम्मी जान का इंतकाल हुआ है। उनके 40वें पर सांसद ज्योत्सना महंत और तुलेश्वरी देवी ने पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। एक दिन बाद एक बार फिर परिवार में दुखद घटना घट गई। परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने ट्रेलर चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का आरोप लगाया। फैज मोहम्मद ने कहा कि अगर भारी वाहनों की रफ्तार पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आने वाले समय में कई बेकसूर लोगों को जान जाती रहेगी। कालकलवित लोगों में कई ऐसे भी होते हैं, जिन पर पूरा परिवार निर्भर रहता है। उन्होंने बताया कि परिवार को साबिर से भी कई उम्मीदें थीं।

Posted on

February 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]
Scroll to Top