pub-1657030687483830

जिले में नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वालों के विरूद्ध की जा रही है कार्रवाई।

Posted on

February 21, 2024

by india Khabar 24

रायसेन/- जिले में विगत दिवस मंगलवार 20 फरवरी 2024 को जहां पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने जिले में अभियान चलाते हुए। नकली और मिलावटी घी मावा तेल दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थो का कारोबार करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए कलेक्टर दुबे द्वारा संयुक्त जांच दल भी गठित किए गए हैं। जिनके द्वारा नियमित रूप से खाद्य पदार्थो के निर्माण स्थल प्रतिष्ठानों आदि का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर जांच की जा रही है। जांच दल द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थो की प्रारंभिक जांच की जा रही है तथा मिलावट पाए जाने पर मौके पर जप्ती और लीगल नमूने लेने की कार्यवाही भी की जा रही है। इसी क्रम में सिलवानी नगर में राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा प्रशासन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा खाद्यान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थो के परीक्षण हेतु नमूने लिए गए। साथ ही घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग कर रहे प्रतिष्ठानों से गैस सिलेण्डर जप्त किए जाने की कार्यवाही भी की गई।

राजेश साहू ब्यूरो चीफ
इंडिया खबर 24 न्यूज़/रायसेन।

Posted on

February 21, 2024

by india Khabar 24

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

मानवता की मिसाल बना IFWJ का रक्तदान शिविर पत्रकारों व समाजसेवियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान   “रक्तदान करेंगे, जीवन बचाएंगे” के संकल्प के साथ जिला चिकित्सालय शहडोल में आयोजित हुआ सेवा का अभियान

Scroll to Top