साबिर खान
केवलारी/सिवनी
कलेक्टर श्री सिंघल ने अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत निकायवार प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को प्रस्तावित सभी कार्यों के डीपीआर का अवलोकन कर भविष्य की व्यवस्थानुरूप सभी प्रावधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने 2016 के पूर्व अस्तित्व में आई अनाधिकृत कालोनियों में नागरिक अधोसंरचना प्रदान किए जाने की कार्यवाही की भी निकायवार समीक्षा कर सभी निकायों में चिन्हांकित की गई कुल 210 कालोनियों के विरूध्द सार्वजनिक सूचना प्रकाशन, प्रारंभिक अभिन्यास प्रकाशन सहित विकास योजनाओं की कार्य योजना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी नगरपालिका अधिकारियों को वर्तमान में निर्माण की जा रही अवैध कालोनियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंघल द्वारा सभी नगरपालिका अधिकारियों को खुले में मांस-मछली के विक्रय करने वालों पर भी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने नगरपालिका द्वारा चिन्हांकित स्थनों के अतिरिक्त अन्य किसी भी स्थानों पर मांस मछली विक्रय करने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में सिवनी, बरघाट, लखनादौन, छपारा एवं केवलारी के सीएमओ एवं अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।





